{"_id":"5cd9655dbdec2207626c40e3","slug":"lok-sabha-election-2019-jp-nadda-election-campaigning-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के मुद्दा बनाने से पहले भाजपा ने चली नड्डा की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के मुद्दा बनाने से पहले भाजपा ने चली नड्डा की चाल
Mon, 13 May 2019 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 May 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र में अनुराग को बड़ा नेता बनाने का एलान कर भाजपा के खेमे में नई जान डाल दी है। वहीं अब मंगलवार को नड्डा बिलासपुर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में भाजपा के दो बड़े नेताओं के बिलासपुर पहुंचने से साफ हो गया है कि भाजपा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पूरी तरह से आक्रमक रुख अपना लिया है। अमित शाह के दौरे के ठीक बाद नड्डा दो दिन के बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं। जो अपने आप बता रहा है कि पार्टी के लिए हमीरपुर सीट का क्या महत्व है।
विज्ञापन
हालांकि अनुराग को बड़ा नेता बनाने के एलान के बाद कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने के प्रयास में लगी थी क्योंकि बिलासपुर में कहा जाने लगा था की अनुराग को बड़ा नेता बनाया जाता है तो फिर नड्डा के पद का क्या होगा।
विज्ञापन
लेकिन इससे पहले की कांग्रेस इसे मुद्दा बनाती नड्डा का दो दिवसीय कार्यक्रम बिलासपुर जिला का तय हो गया जिससे कांग्रेस के मनसूबों को जोरदार झटका लगा है। वहीं पार्टी के हमीरपुर चुनाव प्रभारी प्रवीण शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि मल्लिका नड्डा भी जिला में प्रचार करेंगी।
नड्डा और मल्लिका के एक साथ चुनाव प्रचार में आने से जिला में भाजपा को कहीं न कहीं इसका सीध लाभ भी मिलेगा क्योंकि नड्डा और मल्लिका के आने से सीधा संदेश जाएगा की जो भी मंच से बोला गया है वह सब सहमति से निर्णय लेने के बाद कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि अनुराग मेरा छोटा भाई है इसे जीता कर दिल्ली भेजो, मैं इसे बड़ा नेता बनाउंगा का बयान सोशल मीडिया में लगातार छाया हुआ है। हालांकि अभी ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।