फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: jairam thakur statement over virbhadra singh in kinnaur

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पंडित सुखराम को कभी नहीं करेंगे माफ: जयराम

Wed, 08 May 2019 05:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)/काजा (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)/काजा (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam thakur statement over virbhadra singh in kinnaur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर जिले के टापरी में चुनावी जनसभा में कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मोदी लहर ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा की सुनामी है। दावा किया कि देश में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने टापरी में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कांग्रेस की रैलियों में मोदी के नारे लग रहे हैं। देश में सम्मान और स्वाभिमान का चुनाव है।
विज्ञापन


भाजपा के शासन में देश के दुश्मनों को उनके घर में घुस कर सबक सिखाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि वह दादू के सपने को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन, सांसद दादू नहीं बल्कि जनता चुनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुद कहा कि वह आया राम और गया राम को पसंद नहीं करते हैं और पंडित सुखराम को कभी भी माफ नहीं करेंगे। भाजपा तो केवल विकास के नाम वोट मांग रही है। 

 उन्होंने मंच से कहा कि इस बार लोस चुनाव में किन्नौर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को ऐतिहासिक लीड मिलनी चाहिए। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप ने पंडित सुखराम और आश्रय शर्मा पर जम कर तंज कसे।

उन्होंने कहा कि वह सांसद बनने के बाद केंद्र में प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों को नार्थ ईस्ट की तरह दर्जा दिलाने की मांग करेंगे। प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने भी जनसभा को संबोधित किया।

नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं सशक्त और स्थिर सरकार: जयराम

lok sabha election 2019: jairam thakur statement over virbhadra singh in kinnaur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनजातीय क्षेत्र स्पीति घाटी के मुख्यालय काजा में चुनावी जनसभा के दौरान कहा कि भारत को सशक्त और स्थिर सरकार केवल नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं। आज देश को मजबूत और स्थिर सरकार की आवश्यकता है।

ट्राइबल बजट में बीती सरकार ने जो कटौती की है, भाजपा उस बजट में इजाफा करेगी। 43 करोड़ से घटकर यह बजट 22 करोड़ रह गया है। क्षेत्र के गरीब मजदूरों को 180 दिन का रोजगार मुहैया करवाने का भी भाजपा हर संभव प्रयास करेगी।

उन्होंने मतदाताओं से मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के 15 माह बाद वह स्पीति घाटी पहुंचे हैं, यहां वे कोई घोषणा तो नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने चुनाव संपन्न होते ही स्पीति घाटी का दौरा करने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व स्पीति भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्पीति परिधान छुवा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रामस्वरूप और कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed