{"_id":"5cbb3b6fbdec2213f22d4079","slug":"lok-sabha-election-2019-jairam-thakur-statement-over-congress-in-mashobra-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रवक्ता के कांग्रेस छोड़ने से खुली ‘सबको न्याय’ देने की पोल: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रवक्ता के कांग्रेस छोड़ने से खुली ‘सबको न्याय’ देने की पोल: जयराम
Sat, 20 Apr 2019 09:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
मशोबरा में सीएम जयराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राहुल गांधी के ‘सबको न्याय’ के नारे की पोल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के प्रति की गई नाइंसाफी ने खोल दी है। चतुर्वेदी ने उनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडागर्दी पर राहुल गांधी की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने पर कांग्रेस छोड़ शिव सेना का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा पर हिंदू आतंकवादी का झूठा आरोप लगाकर पुलिस कर्मियों से अमानवीय अत्याचार कराना भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के सबको न्याय का घृणित उदाहरण है। जयराम ठाकुर ने मशोबरा में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति व युवा मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का रिकॉर्ड सामाजिक न्याय के मामले में 1947 से ही खराब रहा है।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति और मजदूर, गरीब, किसान और छोटे व्यापारी कांग्रेस सरकार में हमेशा प्रताड़ित रहे हैं। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सता संभालने के बाद विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई जिससे देश के करोड़ों परिवारों को फायदा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से जीतेंगे। उन्होंने शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को मिल रहे समर्थन के लिए कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जीतने के बाद सुरेश कश्यप जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।