फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 issue of women security in shimla and recent shimla rape case in moving car

शिमला दुष्कर्म मामले में चुनाव में गर्माया सुरक्षा का मुद्दा

Wed, 01 May 2019 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 May 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 issue of women security in shimla and recent shimla rape case in moving car
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी की सड़कों पर सरेआम युवती से दुष्कर्म और पुलिस की हीलाहवाली की घटना के सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस एक बार फिर आमने-सामने आ गई हैं। विधानसभा चुनावों की ही तरह लोकसभा चुनावों में दोनों ही दल एक बार फिर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एक दूसरे को घेरने में जुट गए हैं। कांग्रेस जहां भाजपा की जयराम सरकार पर महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने भी गुड़िया हत्याकांड में बेगुनाहों को फंसाने का आरोप लगाते हुए ऐसे मामलों में बेहद संजीदगी से कार्रवाई करने का दावा किया है। खास बात यह है कि चुनाव प्रचार अभी तक लगभग प्रदेश व केंद्र सरकार की सफलताओं और विफलताओं पर केंद्रित था। लेकिन शिमला दुष्कर्म मामले के सामने आने के बाद चुनाव का पूरा फोकस अब इस पर हो गया है।
विज्ञापन


बीते विधानसभा चुनाव के समय हुए गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्याकांड के मामले को भाजपा ने उठाते हुए पूरे चुनाव भर कांग्रेस की वीरभद्र सरकार को घेरने का प्रयास किया था। महिला सुरक्षा एक अहम मुद्दा था जिसके बूते भाजपा को चुनाव में महिला मतदाताओं का भारी समर्थन मिला। लेकिन डेढ़ साल बाद हो रहे लोकसभा चुनाव में एक बार फिर वैसे ही हालात बन गए हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस विपक्ष में है और भाजपा की जयराम सरकार की कार्यशैली सवालों के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सिर्फ आरोप लगाकर सियासी फायदा उठाने की कोशिश तो करती रही लेकिन डेढ़ साल बाद भी प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने जहां राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग शुरू कर दी है। वहीं, कांग्रेस के सियासी हमले के काउंटर के तौर पर भाजपा के महिला मंडल ने डीसी को ज्ञापन देकर कुकृत्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठा दी है।

कांग्रेस-भाजपा का वार-पलटवार

lok sabha election 2019 issue of women security in shimla and recent shimla rape case in moving car
सांकेतिक तस्वीर

कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि जो पार्टी पिछले चुनाव में महिला सुरक्षा का दावा कर रही थी, उसी पार्टी की सरकार में न तो महिला सुरक्षित है और न ही उसकी पुलिस प्रशासन में सुनवाई हो रही है। राजधानी की सड़कों पर सरेआम दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस का पता ही नहीं है।

कहा कि पिछले डेढ़ साल में दुराचार व महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे मामलों की बाढ़ आ गई है और प्रदेश में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उधर, भाजपा नेताओं ने भी सरकार का बचाव करते हुए पिछली सरकार की कारगुजारियां गिनाना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि ऐसे मामलों का राजनीतिक लाभ लेना कांग्रेस का काम है।

भाजपा सरकार ऐसे मुद्दों पर बेहद संजीदा और मुख्यमंत्री खुद इस मामले में निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने लगातार महिला सुरक्षा के लिए गुड़िया हेल्पलाइन से लेकर शक्ति एप और त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए 112 सेवा शुरू की है। लेकिन पिछली सरकार ने तो दाषियों को बचाने व निर्दोषों को फंसाने का काम किया। जबकि हमारी सरकार संलिप्त एक भी आरोपी को नहीं बख्शेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed