{"_id":"5cc71782bdec2207726888fe","slug":"lok-sabha-election-2019-investigation-complete-in-book-on-pm-modi-release-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की पुस्तक विमोचन मामले में जांच पूरी, आयोग को भेजी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की पुस्तक विमोचन मामले में जांच पूरी, आयोग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Tue, 30 Apr 2019 10:33 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के धर्मशाला में लगे पुस्तक मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक का आचार संहिता में विमोचन करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन
आज इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई का फैसला लेगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखित पुस्तक का स्वयं उन्होंने धर्मशाला पुस्तक मेले में विमोचन किया था।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय, केंद्रीय विवि और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अधिकारियों की मौजूदगी में पुस्तक विमोचन की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वत: संज्ञान लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा से रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग से निर्देशों के बाद पुस्तक विमोचन के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर ली है। मंगलवार को चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।