{"_id":"5cb18dd8bdec22141e22458c","slug":"lok-sabha-election-2019-himachal-cabinet-minister-targets-anil-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रियों ने अनिल शर्मा पर बोला हमला, दम है तो विधानसभा से भी इस्तीफा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रियों ने अनिल शर्मा पर बोला हमला, दम है तो विधानसभा से भी इस्तीफा दें
Sat, 13 Apr 2019 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मंडी सदर से विधायक अनिल शर्मा के मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने शर्मा पर जुबानी हमला शुरू कर दिया है। इस्तीफे के बाद तीन मंत्रियों महेंद्र सिंह ठाकुर, रामलाल मारकंडा और गोविंद ठाकुर ने शर्मा से विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने की मांग की है। कहा कि यदि अनिल शर्मा में दम है तो वह दोबारा चुनाव मैदान में उतरें।
विज्ञापन
कहा कि मंडी की जनता ने भाजपा पर भरोसा करके उन्हें जिताया था, लेकिन उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है। मंत्रियों ने इसके साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ बयानबाजी तुरंत बंद करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें मंत्री पद देकर मंडी की जनता के प्रति अपना प्यार जताया था।
विज्ञापन
लेकिन अनिल शर्मा ने परिवारवाद में फंसकर मंडी की जनता से विश्वासघात किया। कहा कि शर्मा मंत्री रहते हुए मंडी के विकास में रुचि लेने के बजाय अपने परिवार के विकास में जुट गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आश्रय शर्मा जैसे कमजोर उम्मीदवार को टिकट देकर भाजपा की जीत आसान बना दी है।
विज्ञापन