फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: himachal BJP working on redeem Virbhadra statement on Sukhram

सुखराम पर वीरभद्र के बयान को भुनाने में जुटी भाजपा

Tue, 30 Apr 2019 12:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: himachal BJP working on redeem Virbhadra statement on Sukhram
फाइल फोटो

भाजपा सोशल मीडिया पर मजाक-मजाक में वीरभद्र को ही अपना स्टार प्रचारक बना रही है। नामांकन के बाद मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के प्रचार में उतरे वीरभद्र सिंह का सुखराम को कभी माफ न करने वाला बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। इसे वायरल करने वाला कोई और नहीं, बल्कि खुद भाजपा से जुड़ी सोशल साइट्स के हैंडलर ही हैं। ऐसे में वीरभद्र के बयान को भुनाने में भाजपा लगी हुई है।

विज्ञापन


सोशल साइट्स पर उस वीडियो को शेयर किया जा रहा है, जिसमें वीरभद्र ने पंडित सुखराम के कांग्रेस प्रत्याशी पोते आश्रय शर्मा की जनसभा में चैलचौक में कहा है कि कांग्रेस को सुखराम और स्वर्गीय ठाकुर कर्म सिंह के गृहयुद्ध से बड़ा नुकसान हुआ है। कर्म सिंह ने पार्टी का साथ दिया, लेकिन सुखराम ने हिविकां बनाकर कांग्रेस को धोखा दिया है। इस पर भाजपा के बड़े नेता भी बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इस सब से इंकार कर रही है। 

विज्ञापन

भाजपाइयों को एक पहलू ही देखने की आदत: दीपक

जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि जो वीरभद्र ने कहा है कि वह पुराना सच है। लेकिन भाजपाइयों को एक पहलू को देखने की आदत है। दूसरा पहलू नहीं देख रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि आश्रय से उनका कोई मनमुटाव नहीं है। वह आश्रय की जीत को मंडी में सुनिश्चित कर रहे हैं और वह जीतेंगे भी।

वीरभद्र मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय के जबरदस्त प्रचार में जुटे हुए हैं। वीरभद्र और सुखराम परिवार के आश्रय के साथ-साथ चलने से भाजपाइयों में बौखलाहट पैदा हो चुकी है। यह भाजपाइयों को भी पता है कि पुराने सच के बाद वीरभद्र और सुखराम का साथ होना भाजपा के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed