{"_id":"5ca1ab5ebdec2214586c3fcd","slug":"lok-sabha-election-2019-himachal-bjp-strategy-for-lead-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का पैंतरा, ज्यादा लीड दिलाओ और मंत्री पद पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का पैंतरा, ज्यादा लीड दिलाओ और मंत्री पद पाओ
Mon, 01 Apr 2019 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बलद्वाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बलद्वाड़ा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक लीड दिलाने के लिए सरकार और संगठन ने नया पैंतरा खेला है। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने भांबला में आयोजित ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम के दौरान इशारों में कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में जल्द ही मंत्री का पद खाली होने वाला है। जिस भी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को लोस चुनावों में अधिक लीड मिलेगी, उस क्षेत्र के विधायक को यह पद मिल सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब फैसला आपके हाथ में है, क्योंकि लक्ष्मी आपके दरवाजे पर स्वयं दस्तक दे रही है। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि अगर सरकाघाट क्षेत्र से प्रत्याशी को अधिक लीड मिले तो यहां पर हैट्रिक लगाने वाले कर्नल इंद्र सिंह को भी मंत्री पद मिल सकता है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों के दौरान भी कर्नल इंद्र सिंह को मंत्री पद दिए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन उस समय उन्हें यह पद नहीं मिल पाया था। महेंद्र सिंह ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने के लिए दिन-रात जुट जाने को भी कहा।
विज्ञापन