फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: five Congress office bearers suspended on burning effigy of Suresh Chandel

सुरेश चंदेल का पुतला फूंकने वाले पांच कांग्रेस पदाधिकारी निलंबित

Wed, 03 Apr 2019 09:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Apr 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: five Congress office bearers suspended on burning effigy of Suresh Chandel
सांकेतिक तस्वीर

भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पुतला फूंकने पर पांच कांग्रेसी नेताओं को पदों से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी हाईकमान ने यह कार्रवाई बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, उपाध्यक्ष नैम मोहम्मद, शैलेंद्र भरोल, बिलासपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु चंदेल और ऊना के विकास कश्यप पर की है।

विज्ञापन


 इन पर अनुशासनहीनता का आरोप है। पांचों पदाधिकारियों को 15 दिन के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश जारी हुए हैं। ऐसा न करने पर पार्टी संविधान के तहत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


पद से निलंबन का आदेश हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जारी किया है। इन पदाधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से चंदेल का विरोध किया था। इनमें से कुछ ने तो चंदेल का पुतला भी फूंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पार्टी लाइन से बाहर जाने के आरोपी पदाधिकारियों पर निलंबन आदेश संबंधी राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनाव का टिकट किसे देना है, यह पार्टी ने तय करना है। पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए इस विशेषाधिकार का सम्मान और आदेश का पालन करना अनिवार्य है।

उल्लेखनीय है कि इन पदाधिकारियों ने सुरेश चंदेल का विरोध उस समय किया था जब दिल्ली में हाईकमान के साथ चंदेल के पार्टी में शामिल होने संबंधी बातचीत चल रही थी।

पुतला फूंकने समेत विरोध के अन्य तरीकों के सबूत पार्टी हाईकमान को भेजे गए थे। इस पर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंबर ठाकुर से प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने जवाब तलब किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed