#VoteKaro देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी 32वीं बार करेंगे मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में किन्नौर के कल्पा में आदर्श मतदान केंद्र संख्या 51 पर रविवार को देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी 102 साल की आयु में 32वीं बार वोट डालेंगे। तहसीलदार संजीव ने बताया कि इस मतदान केंद्र के दोनों कमरों में लाल कारपेट बिछाया गया है।
पहले मतदाता के लिए स्पेशल गेट, कुर्सियां और फूलों के साथ गमले, पीने के लिए फिल्टर पानी और टैंक इत्यादि का इंतजाम किया गया है। एक कमरे में दवाइयों का भी बंदोबस्त किया गया है। इस मतदान केंद्र में 954 मतदाता हैं, जिनमें से 472 पुरुष और 482 महिला मतदाता हैं।
मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
उल्लेखनीय है कि किन्नौर में लोकसभा चुनाव के लिए शिमला से मंडलायुक्त वीसी बडालिया को चुनाव आयुक्त द्वारा बतौर सुलभता पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। बडालिया ने रिकांगपिओ के मतदाता केंद्रों पर जाकर तैयारी और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
कल्पा पोलिंग स्टेशन 1, कल्पा पोलिंग स्टेशन 2, ब्रेलंगी, युवारंगी और रिकांगपिओ पोलिंग स्टेशन 1 और 2 का निरीक्षण भी किया। किन्नौर के सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुलभता पर्यवेक्षक ने 6 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है और सभी मतदान केंद्रों को संतोषजनक पाया गया है।