फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: examinations of three former Chief Ministers today in Himachal

#VoteKaro हिमाचल में आज सीएम जयराम समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की होगी अग्नि परीक्षा

Sun, 19 May 2019 06:46 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: examinations of three former Chief Ministers today in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

आखिरी चरण में हिमाचल में चार सीटों पर एक साथ मतदान है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों वीरभद्र सिंह, प्रेमकुमार धूमल, शांता कुमार और एक पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

विज्ञापन


लोकसभा की चार सीटें कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला हैं। इन चारों सीटों के तहत 17-17 विधानसभा हलके आते हैं। राज्य में हर चुनाव की तरह भाजपा और कांग्रेस में इस बार भी प्रमुखता से मुकाबला है। हालांकि, मंडी सीट से सीपीआईएम ने भी प्रत्याशी दिया है।
विज्ञापन


निर्दलीय उम्मीदवार भी सभी सीटों पर खड़े हैं। इस बार भाजपा और कांग्रेस ने पांच सिटिंग विधायकों को प्रत्याशी बनाया है। इनमें से भाजपा ने एक मंत्री सहित कुल दो और कांग्रेस ने तीन विधायकों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हमीरपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल और कांगड़ा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के वर्चस्व की परीक्षा है।  साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चारों सीटों पर अपनी जीत दर्ज की थी।

कांगड़ा से शांता कुमार, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा और शिमला से वीरेंद्र कश्यप भाजपा के टिकटों पर चुनाव जीते थे। कांग्रेस मोदी लहर में चारों सीटें हार गई थी। इस बार भाजपा को चारों सीटें बरकरार रखने की चुनौती है। 

कांगड़ा सीट पर इनमें सीधा मुकाबला 

lok sabha election 2019: examinations of three former Chief Ministers today in Himachal

भाजपा                   कांग्रेस 
किशन कपूर             पवन काजल 
कुल उम्मीदवार : 11

कांगड़ा में शांता कुमार की प्रतिष्ठा का मामला 
कांगड़ा सीट पर जयराम सरकार के मंत्री किशन कपूर और कांग्रेस के विधायक पवन काजल के बीच मुकाबला है। सांसद शांता कुमार का टिकट कटने के बाद भाजपा ने इस सीट से उन्हीं के करीबी किशन कपूर को उम्मीदवार बनाया है। धर्मशाला से भाजपा विधायक और खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर गद्दी जनजाति से संबंध रखते हैं। कपूर के खिलाफ कांग्रेस ने कांगड़ा से मौजूदा विधायक पवन काजल को उम्मीदवार बनाया है। पवन काजल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी हैं और वह ओबीसी वर्ग से हैं। कपूर और काजल में यहां सीधा मुकाबला माना जा रहा है। 

मंडी सीट पर इनमें सीधा मुकाबला

lok sabha election 2019: examinations of three former Chief Ministers today in Himachal

भाजपा                   कांग्रेस                माकपा 
रामस्वरूप शर्मा          आश्रय शर्मा           दलीप कायथ 
कुल उम्मीदवार : 17 

मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा दांव पर 
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के सिटिंग सांसद रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र से संबंधित सीट है, इसलिए उनकी प्रतिष्ठा से भी जुड़ी है। इस तरह इस सीट पर सिटिंग भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा से आश्रय शर्मा का मुकाबला है। सीपीआईएम ने दलीप कायथ को उतारकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को चुनौती दी है।  

हमीरपुर सीट पर इनमें सीधा मुकाबला

lok sabha election 2019: examinations of three former Chief Ministers today in Himachal

भाजपा                   कांग्रेस 
अनुराग ठाकुर            रामलाल ठाकुर 
कुल उम्मीदवार : 11

हमीरपुर में धूमल पुत्र अनुराग ठाकुर को अपना परचम बुलंद रखने की चुनौती 
हमीरपुर सीट पर भी भाजपा और कांग्रेस मेें ही सीधा मुकाबला है। लोकसभा में मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर भाजपा के चौथी बार प्रत्याशी हैं, जबकि पूर्व में तीन बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर हार का सामना कर चुके रामलाल ठाकुर चौथी बाद कांग्रेस उम्मीदवार हैं। रामलाल बिलासपुर जिले के नयनादेवी से कांग्रेस विधायक भी हैं। अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के पुत्र हैं, जबकि रामलाल ठाकुर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बिलासपुर जिले से हैं। रामलाल ठाकुर धूमल के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं। 

शिमला में  इनके  सीधा मुकाबला 

lok sabha election 2019: examinations of three former Chief Ministers today in Himachal

भाजपा                   कांग्रेस 
सुरेश कश्यप            धनीराम शांडिल  
कुल उम्मीदवार : 6

शिमला में दो पूर्व सैनिक विधायकों में घमासान
शिमला लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने दो पूर्व सैनिकों और विधायकों को प्रत्याशी बनाया है। यहां कांग्रेस के विधायक धनीराम शांडिल और सुरेश कश्यप आमने-सामने हैं। धनीराम शांडिल पूर्व वीरभद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह दो बार सांसद भी रह चुके हैं। शांडिल का राजनीति में पदार्पण पंडित सुखराम की पिछली पार्टी हिमाचल विकास कांग्रेस से ही हुआ था। बाद में कांग्रेस से सांसद रहने के अलावा शांडिल कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी रहे। सेना से सेवानिवृत्त कर्नल धनीराम शांडिल सोलन हलके से कांग्रेस के विधायक हैं। दूसरी ओर भाजपा ने सिरमौर के पच्छाद हलके से दूसरी बार के विधायक सुरेश कश्यप को प्रत्याशी बनाकर दांव खेला है। सुरेश कश्यप वायु सेना में सेवाएं दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed