फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 election commission monitor field officers with GPS technology

फील्ड अधिकारियों पर चुनाव आयोग की जीपीएस से नजर

Fri, 19 Apr 2019 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 19 Apr 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 election commission monitor field officers with GPS technology
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश में चुनाव आयोग के फील्ड अधिकारियों पर जीपीएस से नजर रखी जा रही है। कहां-कहां गाड़ियां जा रही हैं, इस पर शिमला स्थित चुनाव आयोग कार्यालय को हर सूचना मिल रही है। आयोग ने प्रदेशभर में फ्लाइंग स्कवायड के रूप में लगभग 250 यूनिट तैनात कर रखे हैं। इनकी अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है। राज्य भर में आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना पर नजर रखने के लिए भी लगभग 750 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में किसी भी तरह से आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना न हो, इस पर भारतीय निर्वाचन आयोग काफी सख्त है। आयोग ने अपने शिमला स्थित कार्यालय में अपने नियंत्रण कक्ष को तमाम आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस कर रखा है।
विज्ञापन


फील्ड में भेजी गए निरीक्षण अधिकारियों के वाहनों में जीपीएस उपकरण लगाए गए हैं। इससे ये तत्काल मालूम हो जाता है कि किस समय कौन सा वाहन कहां खड़ा है। अगर अपने कार्यक्षेत्र में कोई गाड़ी मुस्तैद नहीं हो तो भी यह पता चल रहा है कि वह कहां खड़ी है। ऐसे में संबंधित अधिकारी से तत्काल बात की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत होने पर बजती है घंटी 
जैसे ही सी विजिल ऐप पर कोई भी व्यक्ति आचार संहिता की उल्लंघना के किसी मामले की शिकायत करता है तो कंप्यूटर पर घंटी बजती है। इसी के साथ ही शिमला स्थित नियंत्रण कक्ष के अधिकारी सतर्क हो जाते हैं।


शिकायत के पांच मिनट के भीतर आवेदक को इसमें वीडियो या अन्य सबूत अपलोड करने होते हैं। इसके बाद 25 मिनट के अंदर अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करनी होती है। करीब 40 मिनट के भीतर इस जांच पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी को कार्रवाई करनी होती है। इसका अपडेट शिमला स्थित कार्यालय भी पहुंच जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed