फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 election commission directions to leaders for speech in campaigning

आपत्तिजनक भाषण पर चुनाव आयोग सख्त, भाषण पर प्रतिबंध या लगेगा जुर्माना

Thu, 18 Apr 2019 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Apr 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 election commission directions to leaders for speech in campaigning
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उप महाधिवक्ता को आपत्तिजनक बयान देना भारी पड़ सकता है। चुनाव आयोग भाषण पर प्रतिबंध या फिर भारी-भरकम जुर्माना लगाए जाने की तैयारी में है। चुनाव अधिकारी ने कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अपने भाषण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। चुनाव आयोग ने भी 24 घंटे के भीतर इस बारे में जवाबतलब किया है।
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उप महाधिवक्ता रहे विनय शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। इसमें कहा कि सत्ती की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। शिमला शहरी भाजपा मंडल के महासचिव संजीव सूद ने शिमला के थाना सदर में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के लिए डीसी कांगड़ा को लिखा पत्र
विनय शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीसी कांगड़ा को उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। जवाब आने के बाद चुनाव आयोग इस पर निर्णय लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed