फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: election campaigning stopped in himachal for polling of 19 may

हिमाचल में थम गया प्रचार, यहां खच्चरों से पहुंचाईं ईवीएम, बड़ा भंगाल नहीं पहुंची पोलिंग पार्टी

Sat, 18 May 2019 11:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: election campaigning stopped in himachal for polling of 19 may
खच्चरों पर लादी ईवीएम - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में हिमाचल की चारों सीटों के लिए 19 मई को मतदान के लिए शुक्रवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया। मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां ज्यादातर मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि के बीच रवाना हुए मतदान कर्मियों को परेशानी हुई। सूबे के सबसे दुर्गम पोलिंग स्टेशन कुल्लू के शाक्टी तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को करीब 16 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन


यहां खच्चरों पर लादकर ईवीएम ले जानी पड़ीं। गांव में बिजली नहीं, ऐसे में सोलर लाइट से ईवीएम चलेंगी और लोग वोट डालेंगे। यहां पहुंचने में पोलिंग पार्टी को छह घंटे लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डोडरा के पंडार में 11 किमी पैदल चलकर पहुंचाई ईवीएम

शिमला के डोडरा के पंडार में 11 किमी पैदल चलकर पोर्टरों की मदद से ईवीएम पहुंचाई गईं। दुनिया के सबसे ऊंचे लाहौल-स्पीति के टशीगंग मतदान केंद्र में भी पोलिंग पार्टी ने डेरा जमा लिया है।

वहीं कांगड़ा जिले के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र बड़ा भंगाल में तीन दिन के लगातार प्रयास के बावजूद पोलिंग टीम नहीं पहुंच पाईं। पहले हेलीकॉप्टर नहीं मिला, फिर मौसम का बदला मिजाज रोड़ा बना।

उधर, चुनावी शोर थमते ही प्रत्याशियों और सियासी राजनीतिक दलों ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राहुल गांधी ने सोलन में आखिरी रैली की, जबकि भाजपा की ओर से सीएम जयराम ठाकुर ने चंबा, कांगड़ा और सोलन के अर्की में जनसभाएं कीं।
 

18 केंद्रों पर होगी मतगणना

प्रचार के लिए आए नेता और कार्यकर्ता भी लौट गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर 48 घंटों तक शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसी बीच, निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए केंद्रीय पुलिस बलों, प्रदेशों के पुलिस बलों की 47 कंपनियां तैनात की हैं।

हिमाचल पुलिस के 10 हजार 915 अफसरों और कर्मचारियों के साथ-साथ हिमाचल, हरियाणा व उत्तराखंड के कुल 9200 होमगार्ड जवान तैनात कर दिए गए हैं।

23 मई को होने वाली मतगणना के लिए हिमाचल में 18 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल, प्रदेश पुलिस आरक्षित वाहिनी एवं जिला पुलिस की टुकड़ियों को तैनात किया है जो चुनाव के दिन से लेकर मतगणना संपन्न होने तक तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed