{"_id":"5c9f7beabdec221428362d07","slug":"lok-sabha-election-2019-dhaniram-shandil-meets-kuldeep-rathore-after-getting-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट मिलने के बाद कुलदीप राठौर से मिले धनीराम शांडिल, शुरू किया चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट मिलने के बाद कुलदीप राठौर से मिले धनीराम शांडिल, शुरू किया चुनाव प्रचार
Sat, 30 Mar 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Mar 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
कर्नल धनीराम शांडिल कुलदीप राठौर से मिलते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस टिकट मिलने के बाद प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल शनिवार को सबसे पहले शिमला स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
दोपहर बाद 4 बजे शांडिल ने यहां राठौर से करीब एक घंटा मुलाकात की। इस दौरान चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। तय किया कि कैसे प्रचार अभियान चलाया जाएगा और किन क्षेत्रों में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की चुनावी सभाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इस मुलाकात के बाद शांडिल सोलन रवाना हो गए और रूड़ा में रामलोक मंदिर में माथा टेका। इसके बाद सोलन शहर के वार्ड नंबर तीन में एक सभा को संबोधित कर प्रचार का आगाज कर किया।
विज्ञापन
प्रचार के दौरान शांडिल ने कहा कि रूड़ा में भव्य रामलोक मंदिर का निर्माण हो रहा है और यहां करोड़ों लोगों की आस्था है। हिमाचल में अयोध्या की तर्ज पर ही भव्य रामलोक मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसका पूरा होना आवश्यक है।