फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: congress not gave ticket to BJP former MP Suresh Chandel

लोकसभा चुनाव: चंदेल को शाह से मुलाकात पड़ गई महंगी

Sun, 07 Apr 2019 04:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: congress not gave ticket to BJP former MP Suresh Chandel
फाइल फोटो

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से रामलाल ठाकुर का टिकट घोषित होने से भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। हालांकि, पूर्व में चंदेल की कांग्रेस में एंट्री का रास्ता लगभग साफ हो चुका था।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अधिकांश नेताओं ने इस पर हामी भी भर दी थी। लेकिन मार्च महीने के अंत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ चंदेल की मुलाकात ने टिकट की राह को मुश्किल कर दिया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पहले 25 मार्च को सुरेश चंदेल की कांग्रेस में एंट्री होने वाली थी। इसकी तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया था। लेकिन ऐन मौके पर उसी शाम किसी कारण से वह कांग्रेस का हाथ नहीं थाम पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सुरेश चंदेल की कुछ भाजपा नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात हुई। जिससे ऐसा संदेश गया कि सुरेश चंदेल दोनों तरफ सौदेबाजी कर रहे हैं। चंदेल के इसी फैसले ने उनके समीकरण पलट दिए और पार्टी को अन्य विकल्पों पर विचार करना पड़ा।


यही वजह थी कि कांग्रेस ने पहले सुक्खू, राणा और रामलाल ठाकुर के नामों पर चर्चा की। अंत में पार्टी ने श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। वहीं, कांग्रेस से टिकट मिलने से सुरेश चंदेल के समर्थकों में निराशा छा गई है। अब सभी की नजरें चंदेल के अगले कदम पर टिक गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed