फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 congress MP candidate from Hamirpur Ram Lal Thakur

हमीरपुर में रामलाल ठाकुर कांग्रेस उम्मीदवार, अनुराग ठाकुर से होगा मुकाबला

Sat, 06 Apr 2019 08:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress MP candidate from Hamirpur Ram Lal Thakur
राम लाल ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

लंबी माथापच्ची के बाद आखिर कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को प्रथम नवरात्र पर नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर को हमीरपुर संसदीय सीट से बतौर प्रत्याशी उतार दिया है। हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा की चारों सीटों पर टिकट तय हो गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को एआईसीसी महासचिव और सीईसी के प्रभारी मुकुल वासनिक ने टिकटों की सूची जारी कर दी, जिनमें हमीरपुर संसदीय सीट से रामलाल ठाकुर का नाम शामिल है।

वहीं, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल और भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का पत्ता कट गया है। रामलाल ठाकुर लगातार तीन बार भाजपा सांसद रहे अनुराग ठाकुर को टक्कर देंगे। हमीरपुर में अब दो ठाकुरों के बीच सियासी भिड़ंत होगी। 
विज्ञापन


विधायक और पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर इससे पहले एक बार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और दो बार पूर्व भाजपा सांसद चंदेल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जहां नड्डा के गृह जिले में सेंधमारी की तैयारी में है तो हमीरपुर के बजाय बिलासपुर से प्रत्याशी देकर क्षेत्रवाद का कार्ड भी खेला है। उधर, टिकट मिलने के बाद रामलाल, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर समेत अन्य कांग्रेस नेता परवाणू में रणनीति बनाने में जुट गए हैं। 

‘अनुराग के खिलाफ भाजपाइयों में असंतोष का मिलेगा लाभ’

अमर उजाला से बातचीत में रामलाल ठाकुर ने कहा कि वह कभी टिकट की दौड़ में नहीं थे। उन्होंने टिकट के लिए आवेदन भी नहीं किया था। पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। पूर्व में मिली हार पर रामलाल ठाकुर ने कहा कि पहले की परिस्थितियां और थीं।

अब की बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में तीन बार के सांसद रहे अनुराग ठाकुर की कार्यप्रणाली से जनता ही नहीं भाजपाइयों में भी असंतोष है। कहा कि बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिले में कांग्रेस की स्थिति बेहतर है। लोक सभा चुनाव में उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

दोनों दलों ने पांच विधायकों पर खेला दांव 

भाजपा-कांग्रेस ने कांगड़ा से मंत्री किशन कपूर और पवन काजल, शिमला से कांग्रेस विधायक कर्नल धनी राम शांडिल, भाजपा विधायक सुरेश कश्यप और हमीरपुर से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर सहित कुल पांच विधायकों पर दांव खेला है।

भाजपा ने दो मौजूदा सांसद हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और मंडी से रामस्वरूप चुनाव मैदान में उतारे हैं। मंडी के सुखराम के पोते आश्रय पहली बार किस्मत आजमाएंगे। 

टिकट की दौड़ में यूं बाजी मार गए रामलाल ठाकुर

हाईकमान पहले पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के नाम पर विचार कर रहा था, लेकिन पिछले कई दिनों से रामलाल ठाकुर और कर्नल धर्मेंद्र भी दौड़ में शामिल हो गए। शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने हाईकमान के समक्ष एक पत्र रखा।

यह पत्र टिकट की दौड़ में शामिल कर्नल धर्मेंद्र ने लिखकर दिया था। इस पत्र में कर्नल धर्मेंद्र ने लिखा था कि अगर हाईकमान उसे टिकट नहीं दे रही है तो रामलाल ठाकुर को दें। इस पत्र के बाद स्क्र ीनिंग कमेटी के सदस्यों ने भी अपनी सहमति दे दी।

कांग्रेस नेताओं की एकजुटता से कटा चंदेल का पत्ता
भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का नाम हमीरपुर के पैनल में पहले नंबर पर था, जबकि चंदेल ने अभी तक कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है। बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर स्क्रीनिंग कमेटी को पैनल में चंदेल का नाम डालना पड़ा। चंदेल के अमित शाह से मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने टिकट न देने पर एकजुटता दिखाई और कांग्रेस में उनकी सदस्यता का मामला भी लटक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed