फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 congress may declare hamirpur MP candidate today

हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी पर आज हो सकता एलान, दिल्ली में डटे हैं वरिष्ठ नेता

Fri, 05 Apr 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress may declare hamirpur MP candidate today
सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : फाइल फोटो

हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी का एलान शुक्रवार को हो सकता है। दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को दोपहर बाद बुलाई गई है। यह बैठक वीरवार को होनी थी लेकिन कांगड़ा से प्रत्याशी पवन काजल के रोड शो की वजह से इसे एक दिन आगे के लिए टाल दिया गया। वहीं, हमीरपुर से टिकट के दावेदारों में रामलाल ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अभिषेक राणा और कर्नल धर्मेंद्र पटियाल शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा भले ही भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अभी कांग्रेस में एंट्री नहीं हुई है लेकिन उनका नाम भी दावेदारों के पैनल में शामिल बताया जा रहा है। कांग्रेस ने हिमाचल में तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि हमीरपुर सीट पर पेच फंसा है। बताया जा रहा है कि सुरेश चंदेल को कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है। उनके टिकट की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है।

विज्ञापन

lok sabha election 2019 congress may declare hamirpur MP candidate today
रामलाल ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा रहा है कि बिलासपुर में जिस तरह कांग्रेस पदाधिकारियों ने चंदेल का विरोध किया, पार्टी ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा की पैरवी कर रहे हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू और रामलाल पर भी पार्टी दांव खेल सकती है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था तो उस स्थिति में सुक्खू ने आलाकमान के समक्ष चुनाव लड़ने की हामी भरी थी। रामलाल ठाकुर ने पहले भी इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा है, उनकी हार का मार्जन कम था। ऐसे में उन्हें भी मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेता दिल्ली में डटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed