{"_id":"5cc07451bdec2214676acf1e","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-hamirpur-candidate-ramlal-thakur-give-warning-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर डीसी को दो दिन में न बदला तो दूंगा धरना : रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर डीसी को दो दिन में न बदला तो दूंगा धरना : रामलाल
Wed, 24 Apr 2019 08:42 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Apr 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने एक बार फिर से चुनाव आयोग के अधिकारियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में अगर डीसी बिलासपुर को नहीं बदला गया तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने जिला चुनाव अधिकारी और उपायुक्त बिलासपुर को भाजपा का एजेंट बताया। बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में रामलाल ठाकुर ने जिला चुनाव अधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उपायुक्त ने अनुराग ठाकुर के इशारे पर ही विकास कार्य के लिए पैसा बांटा।
विज्ञापन
इसके अलावा कई बार वह अवकाश लेकर अनुराग ठाकुर के लिए काम करते हैं। रामलाल ठाकुर ने कहा कि वह 25 अप्रैल को नामांकन भर रहे हैं, जिसके बाद यदि चुनाव आयोग ने उपायुक्त बिलासपुर को नहीं बदला तो वह 27 अप्रैल से बिलासपुर में धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने कहा कि सुरेश चंदेल के कांग्रेस में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वह एक वरिष्ठ नेता हैं, जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। वहीं जिला अध्यक्ष बंबर ठाकुर के बारे में कहा कि उन्होंने कई कार्यक्रमों में खुद ही कहा था कि 19 अप्रैल तक ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा चुनाव लड़ने के लिए नहीं है। भाजपा न महंगाई कम कर पाई और न ही बेरोजगार लोगों को रोजगार दे पाई है। भाजपा ने चुनाव की परिभाषा ही बदल दी है। भाजपा ने देश को हिंदू और मुसलमान में बांट कर रख दिया है। उन्होंने इस मौके पर अनुराग ठाकुर पर भी हमला बोला।