{"_id":"5cb9af29bdec222ffc35b191","slug":"lok-sabha-election-2019-congress-appointed-observers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
Fri, 19 Apr 2019 05:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Apr 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने उन्हें तत्काल अपने संसदीय क्षेत्रों में पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन
पाटिल ने बताया कि कांगड़ा के पर्यवेक्षक उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, मंडी संसदीय क्षेत्र के राजीव गंभीर दिल्ली, हमीरपुर के पूर्व उप महापौर चंडीगढ़ एचएस लक्की और शिमला से चक्रवर्ती शर्मा हैं।
विज्ञापन
नवनियुक्त पर्यवेक्षकों को पाटिल ने निर्देश दिए हैं कि शीघ्र अपने लोकसभा क्षेत्रों में जाकर संबंधित विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, अग्रणी संगठनों और वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावों का कार्यक्रम देखें। 23 अप्रैल से शुरू होने वाली नामांकन की प्रक्रिया को भी देखें और पार्टी की जीत सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन