{"_id":"5cc59ea5bdec22077e099fdb","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-thakur-targets-virbhadra-singh-and-pandit-sukhram","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी भर एक-दूसरे को कोसते रहे, आज डाल रहे जफ्फी: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी भर एक-दूसरे को कोसते रहे, आज डाल रहे जफ्फी: जयराम
Sun, 28 Apr 2019 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Apr 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पर जोरदार प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी एक-दूसरे को कोसने वाले आज जफ्फी डाल रहे हैं। पं. सुखराम को अपने पोते को सांसद बनाने की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने इसके लिए अपने बेटे का भविष्य दांव पर लगा दिया।
विज्ञापन
भाजपा ने सुखराम को थोड़ा इंतजार करने को कहा था। अगर मान जाते तो ये पिता और पुत्रों की भावनाएं आहत नहीं होतीं। सीएम ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने ही सुखराम को आया राम-गया राम कहा और आरोप भाजपा पर लगाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आज सरकार विकास के काम कर रही है जिससे कांग्रेसी परेशान हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सरकाघाट नगर पंचायत के अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ ने अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, प्रदेश भाजयुमो के महामंत्री रजत ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन