{"_id":"5cc594debdec2207657b808f","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-thakur-statement-over-article-370-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएगी भाजपा : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएगी भाजपा : जयराम
Sun, 28 Apr 2019 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Apr 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान पाकिस्तान के आतंकवादी समूह भारत को लगातार निशाना बनाते थे और सरकार बिना कुछ कार्रवाई किए मूकदर्शक बनी रहती थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धारा 370 वह धारा है जिसने आज तक कश्मीर को भारत के साथ ठीक से जुड़ने तक नहीं दिया और यह देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बोए हुए बीज हैं जिसे आज कांग्रेस इससे हवा देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने महबूबा मुफ्ती का बयान जिसमें कहा गया है कि अगर धारा 370 हटा दी गई तो भारत मिट जाएगा पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान को मिटाने वाला कोई शख्स आज तक पैदा नहीं हुआ है देश के खिलाफ ऐसे बयान देने वाले लोग खुद ही मिट जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वह धारा 370 जारी रखेगी। दूसरी तरफ भाजपा ने इसे समाप्त कर देने की बात अपने संकल्प पत्र में कही है, चुनाव में जनता इसका जवाब कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियों को पराजित कर देगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पत्थरबाज यह आतंकवादियों की नर्सरी है इन्हीं में से कल को आतंकवादी बन सकते हैं आतंकवादियों को किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जा सकती।