{"_id":"5cd80dd3bdec22077d5be3f1","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-thakur-statement-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के समय थाईलैंड के बदनाम टापुओं पर चले जाते हैं राहुल: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के समय थाईलैंड के बदनाम टापुओं पर चले जाते हैं राहुल: जयराम
Sun, 12 May 2019 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 May 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ साजिशों में लगी कांग्रेस के पापों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। सब जानते हैं कि पांच साल तक प्रधानमंत्री रहकर 1825 दिनों में नरेंद्र मोदी ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली और रोजाना 24 में से 18 घंटे देश के लिए काम किया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश में प्राकृतिक आपदाओं के समय ऐश करने थाईलैंड के बदनाम टापुओं पर चले जाते हैं। कई बार तो जनता को ही नहीं, उनकी मां सोनिया गांधी तक को नहीं पता होता कि वह किस देश में सैर-सपाटा कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि जहां तक हिमाचल का सवाल है, नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्षेत्र रहा है। इसलिए उनका जनता से और जनता का उनसे विशेष लगाव है।
विज्ञापन
उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए हिमाचल की चारों सीटें जनता ने भाजपा को सौंप कर अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। राहुल गांधी यहां सिर्फ राजनीतिक रैलियां करने, छुट्टियां मनाने और फोटो खिंचवाने आते हैं।
विज्ञापन