फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: cm jairam thakur met khushal thakur and other leader in mandi

बेटे आश्रय के साथ प्रचार किया तो कैबिनेट से हटाए जाएंगे अनिल शर्मा: जयराम

Thu, 04 Apr 2019 10:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: cm jairam thakur met khushal thakur and other leader in mandi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिष्ठा का सवाल बन चुके मंडी संसदीय क्षेत्र में रूठों को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी पहुंचकर भाजपा टिकट के दावेदार रहे ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और नाराज चल रहे पूर्व मंत्री रूप सिंह के साथ अलग- अलग मुलाकात की।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम ने मंडी सदर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावों में डट जाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के उन कार्यकर्ताओं से अलग से बात की जो कभी सुखराम खेमे से जुड़े थे। 
विज्ञापन


दोपहर बाद मीडिया से रूबरू होते सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले अनिल शर्मा से बातचीत हुई है। सीएम ने कहा कि अगर अनिल ने बेटे आश्रय के साथ प्रचार किया तो बिना इस्तीफे के ही कैबिनेट से उनको हटाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच होगा चुनाव

lok sabha election 2019: cm jairam thakur met khushal thakur and other leader in mandi
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने अनिल को भाजपा के लिए ही प्रचार करने की सलाह दी। सीएम ने उम्मीद की कि अनिल विवेक से निर्णय लेंगे अन्यथा सभी विकल्प मौजूद हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि मंडी में लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच लड़ा जाएगा।

अब यह चुनाव किसी की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का न होकर मंडी की जनता के सम्मान और स्वाभिमान का है। सीएम ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर कटाक्ष करते कहा कि देशद्रोह की धारा 124ए और सेना को अफस्पा कानून के विशेषाधिकार से वंचित करने का वादा करके कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता पर प्रहार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed