{"_id":"5cc01996bdec224e4c20517c","slug":"lok-sabha-election-2019-cm-jairam-photo-not-removed-from-himachal-police-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग की वेबसाइट से नहीं हटी सीएम की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग की वेबसाइट से नहीं हटी सीएम की फोटो
Wed, 24 Apr 2019 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता के चलते प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट व सभी विभागों, बोर्डों तथा निगमों एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं की आधिकारिक वेबसाइटों से मुख्यमंत्री व सभी मंत्रियों की तस्वीरें हटा दी गई हैं।
विज्ञापन
लेकिन पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली ( इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम) को लोगिन करने पर जो पेज खुल रहा है, उस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो के साथ पुलिस विभाग के महानिदेशक एसआर मरडी की फोटो लगी हुई है।
विज्ञापन
हालांकि आचार संहिता के चलते पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर डीजीपी की फोटो तो लगी हो सकती है, परंतु मुख्यमंत्री की फोटो का लगा होना कई सवाल खड़े कर रहा है। हो सकता है कि पुलिस विभाग निदेशालय के आईटी विंग की नजर वेबसाइट के इस पेज पर नहीं पड़ी हो, लेकिन कहीं न कहीं विभाग की यह गलती आदर्श अचार संहिता को ठेंगा दिखा रही है।
विज्ञापन