फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Chief Election Officer Devesh Kumar interview with amar ujala

लोकतंत्र की मजबूती के लिए 19 मई को हर मतदाता डाले वोट: देवेश

Sat, 18 May 2019 12:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Chief Election Officer Devesh Kumar interview with amar ujala
मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की चार लोकसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान होना है। 7730 मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए मतदान कर्मी ईवीएम और वीवीपैट के साथ रवाना हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए केंद्रीय बलों से लेकर प्रदेश पुलिस तथा होमगार्ड जवानों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


अति दुर्गम इलाकों में बने मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को अतिरिक्त ईवीएम और वीवीपैट दी गई हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने और उल्लंघन रोकने तथा नजर रखने को कई तरह की टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


इन्हीं सब तैयारियों और अंतिम दौर की कवायद के बीच अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता प्रखर दीक्षित ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार से बातचीत कर 19 मई को होने वाले मतदान को लेकर आयोग की तैयारियों पर बातचीत की। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश :

विज्ञापन
विज्ञापन

19 मई के मतदान को लेकर आयोग कितना तैयार है?

lok sabha election 2019: Chief Election Officer Devesh Kumar interview with amar ujala
मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

सवाल - 19 मई के मतदान को लेकर आयोग कितना तैयार है?
जवाब - 19 मई को होने वाले मतदान को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। कुल 7723 मतदान केंद्र तथा सात सहायक मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम, वीवीपैट और अन्य सामान के साथ रवाना हो गई हैं, जो शनिवार को मतदान से संबंधित पूरा सेटअप कर लेंगी। संवेदनशीलता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है और केंद्रीय बलों की 41 कंपनियां, दस हजार प्रदेश पुलिस के जवान, 9 हजार होमगार्ड भी तैनात हो गए हैं।

पिछले चुनाव में 68.4 फीसदी मतदान हुआ था, इस बार क्या लक्ष्य है?
शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। हर मतदाता को वोट डालना चाहिए। इसके लिए हर स्तर पर प्रचार प्रसार कर मतदाता को जागरूक किया है। मुश्किल मौसम के बावजूद हर पोलिंग बूथ को कनेक्ट करने के लिए सभी सड़कों को खुला रखने का प्रयास किया गया है। प्रयास है कि हर मतदाता मतदान करने से न चूके।

इस बार आयोग के कामकाज को लेकर काफी सवाल उठे हैं?

lok sabha election 2019: Chief Election Officer Devesh Kumar interview with amar ujala

सवाल : इस बार आयोग के कामकाज को लेकर काफी सवाल उठे हैं?
जवाब : हर चुनाव को पहले से निर्धारित नियमों के अनुसार ही कराया जाता है। रैली रोड शो की मंजूरी से लेकर शिकायतों पर कार्रवाई भी नियमानुसार की जाती है। इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि आयोग का हर निर्णय निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से लिया गया हो। ऐसे में आरोप सही नहीं है।

सवाल : ईवीएम की सुरक्षा को लेकर क्या प्रबंध किए गए हैं।
जवाब : ईवीएम और वीवीपैट की हर मूवमेंट चुनाव आयोग की मंजूरी और पुलिस व प्रशासन की निगरानी में ही होती है। मंडी के लिए गुजरात से मंगाई गई अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपैट को लाने के लिए भले ही हिमाचल से टीम गई, लेकिन उसे हिमाचल पहुंचने के दौरान रास्ते में पड़ने वाले हर जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला पुलिस अधीक्षक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी रही।

सवाल : सोशल मीडिया इस बार के चुनाव में बड़ी चुनौती रहा?
जवाब : सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार रोकने के लिए प्रदेश में अलग से एक आईटी सेल बनाया गया था। इस संबंध में मिली शिकायतों पर भी कार्रवाई की गई है। मतदान के दिन भी सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम तैनात रहेगी, जो हर गतिविधि पर नजर रखेगी।

सर्विस वोटरों के मत के लिए क्या व्यवस्था की गई है?

lok sabha election 2019: Chief Election Officer Devesh Kumar interview with amar ujala
फाइल फोटो

सवाल : सर्विस वोटरों के मत के लिए क्या व्यवस्था की गई है?
जवाब : सर्विस वोटरों को पहले ही ई-मेल से बैलेट पेपर भेज दिए गए हैं। उनके मत मतदान के दिन तक पहुंचने अनिवार्य होते हैं। मतों को प्राथमिकता पर पहुंचाने के लिए पोस्टल विभाग को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस पर होने वाला खर्च भी आयोग वहन करेगा। 

सवाल : इस बार के मतदान के लिए क्या नए प्रयास किए?
जवाब : मतदान के लिए कई नए प्रयास किए गए हैं। प्रदेश में दस मतदान केंद्र सिर्फ दिव्यांग मतदान कर्मियों की ओर से संचालित किए जाएंगे। हर बूथ स्तर पर दिव्यांग मतदाताओं की मैपिंग की गई है। महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के 136 मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए क्रंच भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा 186 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं।

सवाल : मतदान के दिन समस्या होने पर कहां संपर्क करें?
जवाब : मतदान के दिन किसी भी तरह की समस्या होने पर 1950 मिला सकते हैं। जिला या प्रदेश निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों से सीधा संपर्क भी किया जा सकता है। किसी अनियमितता के दिखने पर सी विजिल एप के माध्यम से शिकायत की जा सकती है।

मतदाताओं के लिए क्या खास सुविधा है?

सवाल: मतदाताओं के लिए क्या खास सुविधा है?
जवाब : हर मतदाता के घर तक बीएलओ के माध्यम से फोटोयुक्त मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही है। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान के समय पहचान पत्र के तौर पर वोटर कार्ड के अलावा पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार के उपक्रम या कंपनी के पहचान पत्र, बैंक डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैन कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज व आधार कार्ड को भी मान्यता दी गई है। 

सवाल : 19 मई के लिए मतदाताओं से क्या अपील है?
जवाब : मतदान करना हर मतदाता का अधिकार है। प्रदेश के हर मतदाता से यही अपील है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करे और देश के इस महापर्व में खुद को शामिल कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम योगदान दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed