{"_id":"5cdec8fbbdec22070970fc12","slug":"lok-sabha-election-2019-cash-seized-during-patrolling-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में नाकेबंदी के दौरान जीप से पकड़ी 2.14 लाख की राशि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू में नाकेबंदी के दौरान जीप से पकड़ी 2.14 लाख की राशि
Fri, 17 May 2019 08:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 May 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर गठित फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें जगह-जगह नाकेबंदी कर रही हैं। ताजा मामले में भुंतर एयरपोर्ट के साथ जीप से 2.14 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। टीम ने नकदी अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को लोकसभा चुनाव के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वायड (एसएसटी) टीम नाके पर थी। इस दौरान भुंतर में एक जीप को तलाशी के लिए रोका गया तो चेकिंग के दौरान गाड़ी से 2.14 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
गाड़ी कुल्लू की तरफ भुंतर से आ रही थी। टीम ने कार में बैठे व्यक्ति से इन रुपयों को लेकर दस्तावेजों को प्रस्तुत करने को कहा तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने राशि को अपने कब्जे में लेकर एसडीएम कुल्लू के पास जमा करवाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह पैसा टकोली जिला मंडी के एक व्यक्ति के हैं, जो ठेकेदार है। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों का गठन किया है, जो चुनाव के दौरान नाकेबंदी कर रही है।
उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी टीम की ओर से नकदी या कोई अन्य सामान को पकड़ा जाता है तो उस वक्त इसका बिल व अन्य दस्तावेजों को दिखाना आवश्यक है।