{"_id":"5cc7f2b5bdec220724486a64","slug":"lok-sabha-election-2019-board-of-no-development-no-vote-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां लगे ‘विकास नहीं तो वोट भी नहीं’ के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां लगे ‘विकास नहीं तो वोट भी नहीं’ के बोर्ड
Tue, 30 Apr 2019 12:31 PM IST
Krishan Singh
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों नेता घर-घर पहुंचकर लोगों से वोट मांग रहे हैं तो कई इलाकों में जनता पीने के लिए पानी और पक्के रास्ते मांग रही है। नगर परिषद पांवटा के वार्ड 10 देवीनगर में पेयजल किल्लत और कच्ची गलियों से परेशान लोगों ने ‘विकास नहीं तो वोट भी नहीं’ के बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों का दो टूक कहना है कि उनकी बात न सुनी तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। स्थानीय जगदीश कुमार, पूनम देवी, विशाल कुमार, सरस्वती, अमर सिंह, वीनू, दयाल सिंह व राजू आदि ने कहा कि चुनाव में हर राजनीतिक दल के नेता विकास का वादा कर वोट मांगने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
पिछले कई सालों से वार्ड की गलियां तक कच्ची हैं। गर्मियों में पेयजल की भारी किल्लत रहती है। जब सुविधाएं ही नहीं तो फिर वोट भी क्यों दिया जाए। विकास पर अड़ंगा डालने व निम्न राजनीति करने वालों को समय आने पर जवाब देने की इलाके के लोगों ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इसीलिए वार्ड में विकास नहीं तो, वोट भी नहीं के बोर्ड लगाए गए हैं। उधर, पांवटा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी ने कहा कि वार्ड 10 की गली का कार्य आचार संहिता हटने के तुरंत बाद शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए जा रहे हैं।
वार्ड 10 की पार्षद रेणु डोगरी ने कहा कि इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया था। गली को पक्का करने के टेंडर भी ठेकेदार शमशाद अली को अवार्ड कर दिए। लेकिन, विकास कार्य शुरू नहीं हो रहा। इस वार्ड के विकास में द्वेष भावना से जान बूझ कर कुछ लोगों द्वारा अड़ंगा डाला जा रहा है।