फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 amit shah reached late by two hours in chamba rally

दो घंटे देरी से चंबा पहुंचे अमित शाह, समय से पहले ही भर गया पंडाल

Sun, 12 May 2019 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 May 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 amit shah reached late by two hours in chamba rally
- फोटो : अमर उजाला

दिन रविवार। स्थान चंबा चौगान। मौका भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली। चौगान में दाखिल होने वाले हरेक व्यक्ति की बैरियरों पर जांच पड़ताल करती पुलिस। सुबह साढ़े नौ बजे ही पंडाल भाजपा कार्यकर्ताओं से भर गया। दस बजे शाह के पहुंचने का कार्यक्रम तय था, लेकिन पठानकोट में वायुसेना की गतिविधियों के चलते वह दो घंटे देरी से पहुंचे।

विज्ञापन


सुबह आसमान में धूप खिलने से पंडाल के अंदर काफी गर्मी रही। लेकिन, कार्यकर्ताओं में जोश की कमी नहीं दिखी। साढ़े ग्यारह बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। पंडाल में मौजूद लोगों को लगने लगा कि शायद मौसम खराब होने की वजह से शाह चंबा नहीं पहुंच पाए। लेकिन 11:58 पर आसमान में हेलीकॉप्टर की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन


लोग पंडाल छोड़कर हेलीकॉप्टर को देखने बाहर निकल आए। 12 बजे अमित शाह का हेलीकॉप्टर सुल्तानपुर हेलीपैड में लैंड हुआ, जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रत्याशी किशन कपूर ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से अमित शाह का काफिला चौगान की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर यातायात बंद करवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

lok sabha election 2019 amit shah reached late by two hours in chamba rally

सवा बारह बजे अमित शाह चौगान पहुंचे। पूरा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। मंच पर पहले से मौजूद सांसद शांता कुमार ने गुलाब का फूल देकर शाह का स्वागत किया। मंच पर आसीन होने से पहले दोनों हाथ जोड़कर शाह ने पंडाल में मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके चौगान में पहुंचते ही बारिश शुरू हो गई।

हालांकि बारिश के साथ अमित शाह भी अपने भाषण के जरिए कांग्रेस व उनके शीर्ष नेताओं पर बरसते रहे। समय की कमी होने के चलते उन्होंने ज्यादा वक्ताओं के भाषण पर पहले ही रोक लगा दी। शाह के भाषण से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने चंबा के पारंपरिक व ऐतिहासिक चंबा रूमाल, चंबा चुख, चंबा चप्पल, चंबा थाल व चंबा चौगान की जानकारी दी।

इसके साथ सांय-सांय मत कर राविए के बारे में भी अमित शाह को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अगर चार लोकसभा सीटों से ज्यादा भी सीटें होती तो हिमाचल की जनता सभी सीटें भाजपा की झोली में डाल देती। किशन कपूर चंबा के जमाई हैं, इसलिए चंबा के लोग अपने जमाई को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाकर लोकसभा पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed