फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Action will be if vote sought on religious and racial basis

लोकसभा चुनाव: धार्मिक और जातीय आधार पर मांगा वोट तो होगी कार्रवाई

Mon, 08 Apr 2019 06:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Action will be if vote sought on religious and racial basis
भारत निर्वाचन आयोग

लोकसभा चुनाव के दौरान धार्मिक और जातीय आधार पर प्रत्याशी या राजनीतिक दलों को वोट मांगना भारी पड़ सकता है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी सूरत में धार्मिक और जातीय आधार पर वोट नहीं मांगे जा सकते।

विज्ञापन


मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे जैसे धार्मिक स्थलों पर भी किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधि नहीं की जा सकती। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के घोषित प्रत्याशियों के अलावा नेताओं की भी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही नेताओं और दलों को इस संबंध में लिखित तौर पर निर्देश दिए जा चुके हैं। बताया कि आम तौर पर ऐसे स्थलों पर पूजा के नाम पर नेता लोगों में अपनी मौजूदगी दर्शाने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करने के भी मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान जिला प्रशासन को खास नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयोग ने सभी जिलों में जातीय आधार पर आंकड़ों के जरिये रिपोर्टिंग न करने के लिए समाचार पत्रों को भी निर्देश जारी किए हैं।


प्रवक्ता ने कहा कि दल अगर जातीय समीकरण या उनका उल्लेख अपने भाषणों में करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। समाचार पत्र भी अपने स्तर पर किसी भी ऐसी चीज को प्रकाशित न करें, जिससे मतदान प्रक्रिया पर प्रभाव पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed