{"_id":"5cd7c055bdec2207114bf625","slug":"lok-sabha-election-2019-abvp-stratgey-for-election-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी विशेष नहीं, सौ फीसदी मतदान के लक्ष्य में जुटी एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी विशेष नहीं, सौ फीसदी मतदान के लक्ष्य में जुटी एबीवीपी
Sun, 12 May 2019 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 May 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों की भट्ठी में छात्र संगठनों ने भी खुद को झोंका है। लेकिन उनका लक्ष्य पार्टी विशेष या व्यक्ति नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाना है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सौ फीसदी मतदान करवाने के लिए प्रदेशभर में मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। यह अभियान 17 मई तक चलेगा। इसमें प्रदेशभर की 154 इकाइयों के हजारों कार्यकर्ता रोजाना एक से डेढ़ घंटा अपने क्षेत्र में जागरूक करने का कार्य करने के लिए निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव में एबीवीपी का कोई भी कार्यकर्ता सार्वजनिक तौर पर किसी भी पार्टी या भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के बजाय, नेशन फर्स्ट वोटिंग मस्ट, एबीवीपी ने ठाना है सौ फीसदी मतदान करवाना है के नारों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। राजधानी शिमला में विवि इकाई सहित शहर के कॉलेजों के कार्यकर्ता भी इसी तरह के अभियान को चला रहे हैं। इसके लिए एबीवीपी ने बाकायदा पहाड़ी में गीत बनाकर हर मतदाता को मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं इसके लिए प्रदेशभर में दस लाख पर्चे वितरण का लक्ष्य रखा है। संगठन का दावा है कि इनमें छह लाख से अधिक पर्चे पूरे प्रदेश में बांटे जाएंगे। भाजपा या किसी भी राजनैतिक दल से दूरी बनाकर चलाए जा रहे इस अभियान को चलाकर एबीवीपी दावा कर रही है कि वह सिर्फ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है। किसी भी कार्यकर्ता को किसी पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने को नहीं कहा है।
विज्ञापन
हजारों कार्यकर्ता कर रहे जागरूक : राणा
एबीवीपी के प्रांत मंत्री राहुल राणा ने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में हर मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। इसके लिए मतदाताओं को एबीवीपी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। 17 मई तक यह अभियान पूरे प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। यूजी की इन दिनों चल रही परीक्षा और पीजी की अगले माह से शुरू होने वाली परीक्षा को देखते हुए, कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से रोजाना मतदाताओं का जागरूक करने के लिए कम से कम एक या डेढ़ घंटे का समय निकालने को कहा है। व्यक्ति या पार्टी विशेष के उम्मीदवार के पक्ष में एबीवीपी कार्यकर्ता प्रचार में हिस्सा नहीं ले रहे है। सिर्फ सौ फीसदी मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहे है।