फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: 55 candidates filed nominations for four seats of himachal

हिमाचल में लोस की चार सीटों पर 55 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

Tue, 30 Apr 2019 09:59 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Apr 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: 55 candidates filed nominations for four seats of himachal
भारत निर्वाचन आयोग

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटों के लिए 55 प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है। आखिरी दिन सोमवार को कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल समेत कुल 16 उम्मीदवारों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन किए।

विज्ञापन


हमीरपुर व मंडी में छह-छह प्रत्याशियों ने जबकि शिमला और कांगड़ा में दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। कुल 55 प्रत्याशियों में भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन

दाड़ी मैदान में जनसभा की

lok sabha election 2019: 55 candidates filed nominations for four seats of himachal
पवन काजल की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

 कांगड़ा संसदीय सीट से पवन काजल ने धर्मशाला में सुबह 11:50 बजे रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा। इसके बाद दाड़ी मैदान में जनसभा की।काजल के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत कई विधायक व पूर्व विधायक मौजूद रहे।

सोमवार को नामांकन की मियाद खत्म होने के साथ ही सबसे ज्यादा 21 नामांकन पत्र मंडी संसदीय क्षेत्र में दाखिल किए गए हैं। हमीरपुर में 14 और कांगड़ा में 12 पर्चे दाखिल हुए। शिमला संसदीय सीट से 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 2 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

लोकसभा क्षेत्रवार नामांकन की स्थिति

लोस क्षेत्र                  कुल प्रत्याशी 
मंडी                                21
हमीरपुर                            14
कांगड़ा                            12
शिमला                            08

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed