{"_id":"5ce02e9dbdec2207680eb99a","slug":"lok-sabha-election-2019-49-voter-will-caste-their-vote-in-world-s-highest-polling-station-tashigang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे इतने मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे इतने मतदाता
Sun, 19 May 2019 07:09 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 May 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के लाहौल-स्पीति में समुद्रतल से 15256 फुट की ऊंचाई पर स्थित टशीगंग मतदान केंद्र में रविवार सुबह सात बजे शून्य तापमान के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। स्पीति उपमंडल मुख्यालय काजा से 32 किमी दूर टशीगंग मतदान केंद्र से तिब्बत सीमा नजर आती है।
विज्ञापन
इस मतदान केंद्र में 19 मई को कुल 49 वोटर मतदान करेंगे, जिनमें 29 पुरुष और 20 महिला मतदाता शामिल हैं। इस पोलिंग बूथ में पांच वोटर पहली बार मतदान करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
मतदान केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया
टशीगंग मतदान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
टशीगंग के अलावा गेते गांव के मतदाता भी अपना वोट डालेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी काजा जीवन सिंह नेगी ने टशीगंग मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मतदान केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया है।
मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। सबसे कम मतदाताओं वाला राज्य का मतदान केन्द्र किन्नौर जिले में है। यहां के का मतदान केन्द्र के लिए सिर्फ 16 मतदाता पंजीकृत हैं।
मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। सबसे कम मतदाताओं वाला राज्य का मतदान केन्द्र किन्नौर जिले में है। यहां के का मतदान केन्द्र के लिए सिर्फ 16 मतदाता पंजीकृत हैं।