{"_id":"5c9bab53bdec221465558ed0","slug":"lok-sabha-election-2019-3-26-lakh-cash-seized-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में नाकेबंदी के दौरान 3.26 लाख की नकदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में नाकेबंदी के दौरान 3.26 लाख की नकदी जब्त
Wed, 27 Mar 2019 10:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग की ओर से गठित दस्तों ने संयुक्त नाकाबंदी के दौरान बुधवार को 3,26,485 रुपये की नकदी, 971.053 लीटर शराब, बीयर, लाहण आदि के अलावा हेरोइन और चरस जब्त की गई।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने बताया कि पुलिस के पास अब तक 4717 लाइसेंस प्राप्त हथियार जमा हुए हैं और अब प्रदेश में कुल 51,929 हथियार जमा किए जा चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित 21 व्यक्तियों की पहचान की गई है और अब तक कुल 1154 व्यक्ति पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
97 शिकायतों में से 38 का निपटारा
बुधवार को कार्यालय में सात शिकायतें भी प्राप्त हुईं। अब तक प्राप्त कुल 97 शिकायतों में से 38 का निपटारा कर दिया गया है। शेष 59 शिकायतें संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई के लिए भेजी गई हैं। जिलों में भी कुल 50 शिकायतें मिली हैं जिनमें से 24 का निपटारा किया जा चुका है।
विज्ञापन