फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha elction 2019: mukesh agnihotri statement over congress condidate from hamirpur

हाईकमान ने मुझे कभी भी लोकसभा चुनाव लड़ने को नहीं कहा : मुकेश

Sat, 06 Apr 2019 11:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elction 2019: mukesh agnihotri statement over congress condidate from hamirpur
फाइल फोटो

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हाईकमान ने कभी भी उन्हें हमीरपुर-ऊना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नहीं कहा। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन भी नहीं किया। टिकट के लिए उम्मीदवार के तौर पर उनके नाम पर कभी चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन


उनके नाम की चर्चा कुछ लोग अपने हित के लिए लॉबिंग करके ही कर रहे हैं। कांगड़ा दौरे के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात अमर उजाला की ओर से पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस दमदार प्रत्याशी उतार रही है। भाजपा ने पहले कहा कि उसके चारों सिटिंग सांसद ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने शिमला और कांगड़ा के सिटिंग सांसदों का कांग्रेस के दबाव में टिकट काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस लोकसभा चुनाव जमीनी मुद्दों को आधार बनाकर लड़ेगी। हिमाचल में जयराम सरकार फेल हो गई है। भाजपा धन और कांग्रेस जनशक्ति के भरोसे चुनाव मैदान में है।

पॉवरलेस मिनिस्टर पद छोड़ बेटे के पास आएं अनिल

जयराम सरकार सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बल पर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। अगर जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करना बंद नहीं कि तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा को रोज धमकियां दे रही है। भाजपा के पास साहस नहीं है कि वह अनिल शर्मा पर फैसला ले सके। अनिल शर्मा को पितृ धर्म निभाकर आश्रय के लिए प्रचार करना चाहिए।

पॉवरलेस मिनिस्टर जैसी सल्तनत को ठोकर मारकर अनिल शर्मा को अपने बेटे के पास आ जाना चाहिए। वीरभद्र पवर अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई है। उनकी सेहत भी थोड़ी खराब हुई थी। उनके परिवार में शादी थी। इसी वजह से उन्होंने चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed