फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019 who will next minister in himachal cabinet

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: सभी हलकों से मिली अच्छी बढ़त, अब कौन बनेगा मंत्री

Fri, 24 May 2019 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 May 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019  who will next minister in himachal cabinet
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में जयराम कैबिनेट में एक मंत्री का पद पहले से ही खाली हो चुका है। दूसरा पद मंत्री किशन कपूर के सांसद बनने के बाद रिक्त हो गया है। कौन जयराम कैबिनेट के दो अगले मंत्री होंगे, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही यह बड़ी पहेली बन गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस पर फैसला लेना चुनौती से कम नहीं होगा। वह इसलिए कि मंत्री बनने के इच्छुक सभी विधायकों ने अच्छी लीड दिलाई है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे ज्यादा लीड दिलाने पर विधायक को मंत्री बनाने के संकेत दिए हैं। ऐसे में विधायकों ने जितने लक्ष्य रखे थे, परिणाम उससे कहीं आगे बढ़कर आए। इसके पीछे मोदी की प्रचंड लहर ही रही है।
विज्ञापन


सभी विधायकों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को लीड दिलाई है। ऐसे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब मंत्री बनाने के लिए कोई दूसरा फार्मूला भी अपना सकते हैं। हिमाचल में अनिल शर्मा ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा से उनके बेटे आश्रय शर्मा को टिकट न मिलने पर उन्होंने कांग्रेस का दामन थमा लिया था और भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते अनिल शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। करीब एक महीने से यह सीट खाली चल रही है। इसी तरह भाजपा ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर को चुनाव मैदान में उतारा। उनके विजयी होने से मंत्री पद खाली हो गया है। ऐसे में इनके स्थान पर किसी दूसरे को मंत्री बनाया जाना है।


जयराम कैबिनेट में है अब 9 मंत्री होंगे 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कैबिनेट में अब 9 मंत्री होंगे। अनिल शर्मा के इस्तीफा देने के बाद अब किशन कपूर के सांसद बनने से दो सीटें खाली होंगी। ऐसे में जयराम सरकार में दो और मंत्री बनना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed