फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019: statement on himachal bjp winning candidates

लोकसभा चुनाव परिणाम: रिकॉर्ड जीत के बाद भाजपा प्रत्याशियों ने ये कहा

Fri, 24 May 2019 01:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/धर्मशाला/नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/धर्मशाला/नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019: statement on himachal bjp winning candidates

हमीरपुर लोकसभा सीट से जीत का चौका लगाने वाले भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने रिकॉर्ड काम की बदौलत रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भाजपा की ताकत बताया। परिधिगृह हमीरपुर में अमर उजाला से विशेष बातचीत में विजयी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत के कुछ अंश-

विज्ञापन

1. सवाल: भाजपा की जीत के क्या कारण रहे?
जवाब :  भाजपा के हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता ने धरातल पर कड़ी मेहनत की। भाजपा ने देशभर में रिकॉर्ड काम किए, जिसकी बदौलत लोगों ने रिकॉर्ड वोट दिए। 
विज्ञापन


2. संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में किस प्रकार हासिल की बढ़त?
जवाब: मतदान के बाद लगता था कि कुछ भी हो सकता है। दो से ढाई लाख मतों की लीड का अनुमान था। यह जीत ऐतिहासिक है। कांग्रेस ने राम लाल ठाकुर को मैदान में उतारा। पूरा जोर भी लगाया लेकिन जनता ने बड़ी लीड से भाजपा को जिताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2.भाजपा की जीत में मोदी फैक्टर रहा या नहीं?
जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैक्टर ने अहम भूमिका निभाई। देशभर में मोदी के सामने कोई विकल्प नहीं था। लोगों ने माना कि मोदी निर्णायक सरकार दे सकते हैं। एक ऐसा नेतृत्व, जिसका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं। 

3.चुनाव में जीत का श्रेय किसे देते हैं?
जवाब: जीत का श्रेय संसदीय क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पिता प्रेम कुमार धूमल, प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देते हैं।

क्या रहेंगी प्राथमिकताएं? विकास कार्यों को किस तरह मिलेगी गति?

Lok Sabha Chunav Result 2019: statement on himachal bjp winning candidates

क्या रहेंगी प्राथमिकताएं? विकास कार्यों को किस तरह मिलेगी गति?
जवाब: लोगों की सेवा करनी है। हमने कभी पार्टी से कुछ नहीं मांगा। संसदीय क्षेत्र में एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, केंद्रीय विवि, ट्रिपल आईटी, मेडिकल कॉलेज, नेशनल हाइवे और तीन जिलों के लिए रेल लाइन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बहुत सहयोग मिला।

5. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही, क्या होगी?
जवाब: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक कार्यकर्ता की प्रशंसा करना एक साधारण कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने वाला है। मैंने पार्टी व संगठन और देश के लिए लाठी खाईं और पानी की बौछारें झेलीं। देशभर में आंदोलन करने में शुरू से आगे रहा हूं। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर कई जिम्मेदारियां निभाईं। आगे भी जो जिम्मेवारी मिलेगी उसे निभाऊंगा।

कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है जीत का श्रेय : कपूर

Lok Sabha Chunav Result 2019: statement on himachal bjp winning candidates
प्रश्न : जीत का श्रेय किसे देंगे? 
उत्तर : जीत का श्रेय कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को जाता है। 
प्रश्न : जनता ने किशन कपूर को वोट दिया या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को?
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश भर में है। इसमें कोई दोराय नहीं। जनता ने मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री चुनने के लिए बंपर वोटिंग की है। 
प्रश्न : अपने संसदीय क्षेत्र के लिए पहले तीन काम क्या करेंगे? 
उत्तर  : पांच चुनाव जीते हैं, तीन बार मंत्री रहा हूं। अब लोकसभा की दहलीज लांघने का मौका मिला है। कांगड़ा की आवाज पूरे दमखम के साथ लोकसभा में उठाऊंगा।
प्रश्न : विस उपचुनाव में धर्मशाला से आपका उत्तराधिकारी कौन होगा? 
उत्तर : उपचुनाव में किसे टिकट मिलेगा, इसका फैसला हाईकमान करेगा। 
प्रश्न : धर्मशाला के हाथ से मंत्री पद छिटक गया, क्या कहेंगे? 
उत्तर : धर्मशाला के हाथ से कुछ नहीं छिटका, बल्कि ज्यादा मिला है। अब धर्मशाला पूरे संसदीय क्षेत्र की आवाज दिल्ली में सदन के भीतर उठाएगा।
 

सड़क, पर्यटन, बागवानी में सुधार ड्रीम प्रोजेक्ट : सुरेश

Lok Sabha Chunav Result 2019: statement on himachal bjp winning candidates

शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप का कहना है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा सरकार की उपलब्धियों ने उन्हें यह रिकॉर्ड जीत दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से देश की पूरी दुनिया में अलग पहचान बनी है।

हिमाचल सरकार के भी डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी नीतियां शुरू की गईं। यह जीत इसी का नतीजा है। कश्यप ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र की सड़कों को सुधारना, पर्यटन को और विकसित करना उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल रहेेगा।

शिमला संसदीय क्षेत्र को कुल 27 नेशनल हाईवे मिले हैं। इनके कार्य शुरू करवाकर सड़कों की दशा सुधारने के प्रयास होंगे। इससे पर्यटन को भी फायदा मिलेगा। इसके अलावा बागवानों और किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

सिरमौर जिले के गिरिपार को जनजातीय दर्जा दिलाने का मामला केंद्र में विचाराधीन है। इसकी प्रक्रिया से वह भलिभांति परिचित हैं। प्रक्रिया को पूरी करने के लिए जो भी उनसे बन पड़ेगा वह करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के कार्यकाल में संसदीय क्षेत्र में कई विकासात्मक योजनाएं शुरू हुई हैं।

इन योजनाओं को पूरा करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उपचुनाव में टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। टिकट किसे देना है, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व तय करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed