हिमाचल: पहाड़ पर मतदान करवाना पहाड़ जैसा, कहीं चौपर तो कहीं मीलों पैदल चल मतदान केंद्रों तक पहुंचे कर्मी
लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। हिमाचल में पोलिंग पार्टियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। हिमाचल में पोलिंग पार्टियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई मतदान केंद्र काफी दूर और अति दुर्गम इलाकों में हैं, जहां पहुंचना पोलिंग पार्टियों के लिए किसी युद्ध जीतने से कम नहीं है। इन्हीं में से एक मतदान केंद्र है कुल्लू जिले का शाक्टी। यहां तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को 15 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। खड़ी चढ़ाई और संकरे रास्ते को पार करते हुए ईवीएम मजदूरों की मदद से केंद्र तक पहुंचाई गईं।
#WATCH | Kullu, Himachal Pradesh: District Election Officer, Kullu, Torul S Ravish says, "There are a total of 575 polling stations in Kullu....Teams have been dispersed to 571 polling stations...Our teams are well prepared, well trained...On three critical polling stations,… https://t.co/b80NHXORBF pic.twitter.com/JSGgBKGxBe
— ANI (@ANI) May 31, 2024
भरमौर के अलहमी केंद्र को 16 किमी पैदल चले कर्मी
चंबा के अहलमी मतदान केंद्र सड़क से 16 किलोमीटर दूर है। यहां तक पहुंचने के लिए चुनाव कर्मियों को ईवीएम उठाकर 5 से 6 घंटे पैदल सफर करना पड़ा। यहां 185 मतदाता हैं। भटियात का चक्की सड़क मतदान केंद्र भी सड़क से 8 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के लिए पार्टियों को नाव पर नदी पार कर पैदल सफर तय कर पहुंचना पड़ा। चक्की मतदान केंद्र के अधीन 138 मतदाता हैं। चुराह का ज्यूरी मतदान केंद्र भी सड़क से 8 किलोमीटर दूर है। यहां 150 मतदाता हैं। चंबा का सरां मतदान केंद्र 4 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद है। पार्टियों को तीन घंटे पैदल सफर कर पहुंचाना पड़ा।
बड़ा भंगाल के लिए चौपर में गई पांच सदस्यीय टीम
जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल के लिए पांच सदस्यीय पोलिंग टीम सेना के चौपर मेें रवाना हुई। एक टीम बुधवार को चंबा के होली के पैदल रास्ते से बड़ा भंगाल के लिए रवाना हुई थी। बड़ा भंगाल में 469 मतदाता हैं। इनमें से 310 मतदाता बीड़ के पोलिंग बूथ पर मत का प्रयोग करेंगे और 159 बड़ा भंगाल के स्कूल में स्थापित पोलिंग बूथ में वोट डालेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि बड़ा भंगाल मतदान करवाने कई टीम 2 मई को वापस पहुंचेगी।
हमीरपुर में पोलिंग पाटियां मतदान केंद्रों के लिए हुईं रवाना
1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करवाने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो गई हैं। हमीरपुर में लोकसभा चुनाव में मतदान कराने को लेकर कुल 112 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में जाने के लिए एचटीसी डिपो हमीरपुर की ओर से बसों की सुविधा मुहैया करवाई गई। स्कूल परिसर में एसडीम हमीरपुर मनीष सोनी की अध्यक्षता में कर्मचारियों को पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया गया। एचआरटीसी बसें कर्मचारियों को पोलिंग बूथ पर छोड़कर वापस अपने-अपने रूटों पर रवाना हुईं। वहीं, स्कूल के दूसरे खेल मैदान में पुलिस कर्मियों को भी पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.