फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav 2019: War of prestige in CM and former CM in Himachal Pradesh

लोकसभा चुनाव 2019: हिमाचल प्रदेश में सीएम-पूर्व सीएम में प्रतिष्ठा की जंग

Tue, 14 May 2019 05:04 AM IST
देव कश्यप सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 May 2019 05:04 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: War of prestige in CM and former CM in Himachal Pradesh
सीएम जयराम ठाकुर और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (फाइल फोटो)

देवभूमि हिमाचल में लोकसभा चुनाव की जंग रोमांचक हो गई है। 2014 में सूबे में क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा के सामने चारों सीटें बरकरार रखना चुनौती है। हालांकि लोस चुनाव में हार के बाद हिमाचल में भी सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस ने वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा चुनाव में धूमल की हार के बाद मुख्यमंत्री बने जयराम ठाकुर की अगुवाई में सूबे में यह पहला चुनाव हो रहा है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को लोकसभा चुनाव में भी प्रचार की बागडोर सौंपी है। उनके लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है।

विज्ञापन


हमीरपुर सीट
मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर भाजपा से चौथी बार मैदान में हैं, जबकि विधायक रामलाल ठाकुर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। अनुराग पूर्व सीएम प्रेमकुमार धूमल के पुत्र हैं। रामलाल ठाकुर तीन बार चुनाव हार चुके हैं। इसी सीट से तीन बार भाजपा सांसद रहे सुरेश चंदेल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


मंडी सीट
गृह क्षेत्र होने के कारण यह सीट सीएम जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा का सवाल है। कांग्रेस ने भाजपा के मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को उतारा है। सुखराम ने इसके लिए भाजपा छोड़ी। सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को भी जयराम सरकार में मंत्री पद छोड़ना पड़ा। वीरभद्र के विरोधाभासी बयानों से आश्रय की मुश्किलें बढ़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा सीट
कांगड़ा में जयराम सरकार के मंत्री किशन कपूर और कांग्रेस विधायक पवन काजल के बीच मुकाबला है। भाजपा ने मौजूदा सांसद शांता कुमार की जगह उनके करीबी किशन को उतारा है। 


शिमला सीट
आरक्षित सीट शिमला से भाजपा और कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों और अपने विधायकों को उतारा है। कांग्रेस से धनीराम शांडिल और भाजपा से सुरेश कश्यप आमने-सामने हैं। दो बार सांसद रहे धनीराम वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed