फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News: police alert for himachal on election results

लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर हिमाचल में अलर्ट

Thu, 23 May 2019 08:05 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News: police alert for himachal on election results
election shimla - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के नतीजों के चलते पुलिस महकमे ने हिमाचल में अलर्ट जारी कर दिया है। ईवीएम से छोड़छाड़ के आरोपों के चलते हिमाचल में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके चलते पुलिस प्रशासन ने मतगणना केंद्रों और पार्टी दफ्तरों के बाहर पुलिस जवान की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


किन्नौर के साथ लगते चीन तिब्बत सीमा, पंजाब, हरियाणा और चंबा के साथ लगती जम्मू कश्मीर बार्डर एरिया में प्रदेश पुलिस के जवानों को सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए हैं। 
विज्ञापन


राज्य के पुलिस प्रमुख एसआर मरडी ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए पांच से सात जवान मतगणना केंद्रों में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के दौरान ईवीएम और वीवी पैट के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका होने पर अपने अधिकारियों को तत्काल सूचना देने की भी निर्देश दिए गए हैं। 

जश्न पहले मनाएंगे, नतीजे बाद में 

हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों के रुझान मतगणना के एक घंटे के बाद से आने शुरू हो जाएंगे। जैसे-जैसे पार्टी प्रत्याशी के वोटों का ग्राफ ऊपर चढ़ता जाएगा, वैसे वैसे जश्न शुरू हो जाएगा। हालांकि वोटों की गिनती के बाद वीवी पैट के साथ ईवीएम के मिलान का काम शुरू होगा।

इससे पहले आए रुझानों से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कौन आगे निकला और कौन पिछड़ा है। जीत और हार की घोषणा वीवी पैट के मिलान के बाद ही विधिवत रूप से की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed