{"_id":"5ce0c982bdec22078b292b70","slug":"lok-sabha-chunav-2019-one-killed-in-accident-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने जा रहे दंपति की कार नदी में गिरी, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने जा रहे दंपति की कार नदी में गिरी, पति की मौत
Sun, 19 May 2019 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 May 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
इस जगह पर हादसा हुआ और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर व्यास नदी के किनारे जा गिरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के लिए दिल्ली से कुल्लू जा रहे दंपति की कार मंडी के बिंद्रावणी के पास हादसे का शिकार हो गई। इसमें पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई। इसे जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती किया गया है। हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। अकसर दंपति काम के सिलसिले दिल्ली जाते रहते थे।
विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली में काम निपटाने के लिए बाद दोनों मतदान के लिए कुल्लू आ रहे थे। इसी दौरान बिंद्रावणी के पास हादसा हो गया। कार सड़क से ब्यास नदी के किनारे जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे दंपति को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके पहचान प्रकाश चंद्र बोध (42) निवासी कलेहली, कुल्लू के रूप में हुई। पत्नी प्रकाश चंद बोध (37) का अस्पताल में उपचार जारी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में पति की मौत हो गई है।
विज्ञापन