फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav 2019 fault in EVM in mandi solan and una

हिमाचल: प्रदेश भर में मतदान से पूर्व धोखा दे गई सैकड़ों ईवीएम

Sun, 19 May 2019 08:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 May 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 fault in EVM in mandi solan and una
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में मतदान से पूर्व सैकड़ों ईवीएम धोखा दे गईं। मंडी, चंबा, ऊना, सिरमौर, कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू आदि जिलों में बड़ी संख्या में ईवीएम खराब हुईं। जिला मंडी में मतदान से पूर्व 85 वोटिंग मशीनें दगा दे गईं।

विज्ञापन


मतदान शुरू होने से पहले जैसे ही पोलिंग बूथों में मशीनों की टेस्टिंग के लिए मॉकपोल होने लगा तो 30 बैलेट यूनिट, 12 सेंटर यूनिट और 34 वीवीपैट मशीनें खराब निकलीं। चार बैलेट यूनिट, एक सेंटर यूनिट खराब निकलीं।
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर के सैनिक सदन, मंडी मंगवाई, भ्यूली में वीवीपैट का पेपर खत्म हो गया। नेरचौक के रत्ती डेंगू, नाचन के पलाहोटा में भी मशीनें खराब हुईं। ऊना जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीन खराब होने से संतोषगढ़ और ऊना के वार्ड छह में मतदान केंद्र में मतदान देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोषगढ़ के बूथ नंबर 92 में वीवीपैट मशीन खराब होने से करीब आठ सुबह बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। चंबा में आधा दर्जन पोलिंग बूथों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में खराबी आई। स्टैंड बाई ईवीएम लाकर मतदान शुरू हो पाया।

सुल्तानपुर बूथ नंबर 42 में मशीन की खराबी के चलते 45 मिनट के लिए मतदान नहीं हो सका। सुंगल में एक घंटे तक मशीन खराब रही। जनसाली पोलिंग बूथ में भी सुबह के समय 15 मिनट, कोटी के प्रियुंगल, चौंतड़ा में मशीन सही न होने से 10 से 15 मिनट के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित हुई।

डलहौजी के भरेरा पोलिंग बूथ में आधा घंटे तक ईवीएम खराब होने से मतदान में थोड़ी बाधा आई। धडोग वार्ड में ईवीएम बार-बार खराब होती रही। किहार सेक्टर के पोलिंग बूथ लंगेरा-एक में सिग्नल की समस्या के चलते दोपहर बाद ही वोटिंग शुरू हो सकी। 

तकनीकी खराबी आने के कारण देरी से मतदान शुरू हुआ

सिरमौर जिले के कई इलाकों में ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण देरी से मतदान शुरू हुआ। कहीं एक घंटा तो कहीं तीन घंटा देरी से वोट डाले जा सके। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के समलोटी मतदान केंद्र-72 में सात बजे पहले वोट के समय ही ईवीएम जवाब दे गई।

फिर दूसरी मशीन लाई गई और उसने भी जवाब दे दिया। नौ बजे जब तक मशीन दुरुस्त हुई तब तक काफी मतदाता मतदान केंद्र से वापस जा चुके थे। गुगलाहड़-69 में भी ईवीएम मशीन खराब होने से मतदाताओं को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा।

आठ बजकर 10 मिनट पर मतदान शुरू हो सका। भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के घर से करीब 50 मीटर दूरी पर बने दाड़नू मतदान केंद्र में रविवार को करीब एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। इसके बाद लाई गई दूसरी ईवीएम भी खराब निकली

। इस केंद्र में मतदान करीब एक घंटे बाद शुरू हुआ। जिला कुल्लू में करीब एक दर्जन पोलिंग बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराब से मतदाताओं को परेशान होना पड़ा है। उड़सू पोलिंग बूथ पर पौने चार घंटे तक दूसरी ईवीएम मशीन का इंतजार करना पड़ा।

नग्गर के जाण, कहूधार-एक और दो, ढालपुर, शराई, दारण में में एक से डेढ़ घंटा देरी से मतदान हुआ। बिलासपुर जिले में कुछ एक पोलिंग बूथों पर मशीनें खराब पर दूसरी ईवीएम मशीन लगा कर सुचारु रूप से मतदान करवाया गया। बैहल कंडेला में मशीन खराब होने की सूचना मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed