फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   locks on 50 pharma industries in the BBN region corona hotspots

बीबीएन में कोरोना हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्र के 50 फार्मा उद्योगों पर लटके ताले

Sat, 18 Apr 2020 10:35 AM IST
Krishan Singh संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
locks on 50 pharma industries in the BBN region corona hotspots
सांकेतिक तस्वीर

देश में लॉकडाउन-2 और प्रदेश में कर्फ्यू के साथ बीबीएन के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में करीब 50 दवा उद्योग बंद हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक है। सिर्फ होम डिलीवरी से लोगों को आवश्यक सामान पहुंचाया जा रहा है। नालागढ़ तथा झाड़माजरी दो क्षेत्र हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। झाड़माजरी क्षेत्र में करीब चार दर्जन फार्मा उद्योग भी काम नहीं कर रहे हैं। नालागढ़ और बद्दी शहरों सहित 41 पंचायतें सील हैं। हिमाचल में 51 फार्मा उद्योगों के पास मलेरिया के उपचार में प्रयोग में लाई जाने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के उत्पादन का लाइसेंस है।

विज्ञापन


इन उद्योगों की क्षमता एक दिन में एक करोड़ गोलियां तैयार करने की है, लेकिन उद्योग ऑर्डर के हिसाब से ही इसका निर्माण कर रहे हैं। उतना ही उत्पादन हो रहा है, जितना केंद्र या दूसरे राज्यों से दवा कंपनियों को ऑर्डर मिल रहा है। बीबीएन में करीब डेढ़ दर्जन उद्योग यह दवाई तैयार कर रहे हैं। इनमें एक-दो उद्योगों की दवाओं का निर्यात विदेशों में किया जाता है। सहायक राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि कई उद्योगों के पास कच्चे माल की कमी है। उद्योगों ने मलेरिया की दवा तैयार की जा रही है। इसका निर्यात भी किया जाता है। 

विज्ञापन

उद्योगों को पेश आ रही है कच्चे माल की परेशानी

राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाहा ने कहा कि हिमाचल के पास मलेरिया की दवा की कमी नहीं है। सरकार ने इसका स्टॉक किया है। उद्योगों के पास भी यह दवा बनी हुई है। ऑर्डर की कमी है। प्रदेश के उद्योग इतने सक्षम हैं कि जितना भी ऑर्डर मिलेगा, उसे पूरा किया जाएगा।

दवा नियंत्रक प्राधिकरण को फार्मा उद्योगों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति की परेशानी भी आ रही है। कच्चे माल की कमी से दवा उद्योग उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। उद्योग पहले भी करीब 20 से 30 फीसदी ही उत्पादन कर रहे थे, लेकिन अब कच्चे माल की कमी खल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed