फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lockdown: Youth returned from Delhi camped in fields, guarding crops

Lockdown: दिल्ली से लौटे युवक ने खेतों में डाला डेरा, फसलों की कर रहा रखवाली

Wed, 20 May 2020 08:36 AM IST
Krishan Singh जीएस जस्सल, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
जीएस जस्सल, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 May 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Lockdown: Youth returned from Delhi camped in fields, guarding crops
फसलों की रखवाली करता युवक - फोटो : अमर उजाला

बाहर से गांवों में आने वाले लोगों के लिए खुरवाईं क्षेत्र के हिमाचल के ऊना जिले के बंगाणा में त्यार गांव के युवक ने मिसाल पेश की है। नरेंद्र कुमार पांच दिन पहले रेड जोन दिल्ली से लौटे हैं। इन्होंने गांव, परिवार व समाज के अन्य लोगों को संदेश देने के लिए अपने आप को फसलों की रखवाली के लिए खेत में बनाए गए ‘मचान’ को अपना आशियाना बना लिया है। दिल्ली से आने के उपरांत यह युवक अपने माता-पिता पत्नी को बच्चों से नहीं मिला है। 

विज्ञापन


इस युवक द्वारा अपने आप को मचान पर आईसोलेट किए जाने से समूचे क्षेत्र में तारीफ की जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस युवक की तरह बाहर से आने वाले अन्य व्यक्तियों को भी सबक लेना चाहिए व प्रशासन द्वारा तय एडवाइजरी को मानना चाहिए। यह युवक दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत है, लेकिन कोरोना वायरस से एहतियात के चलते इस कंपनी को बंद कर दिया गया व इस युवक को घर आना पड़ा। अपने गांव व परिवार की हिफाजत के लिए खेतों में बनाए गए मचान को आशियाना बनाने के लिए इस युवक की चारों ओर प्रशंसा की जा रही है। 
विज्ञापन


पांच दिनों से नरेंद्र कुमार खेत में बनाए गए मचान में ही अपने खाने-पीने व सोने की व्यवस्था कर रहे हैं। युवक के अनुसार 14 दिन खेत में बनाए गए मचान पर ही गुजारने हैं। इससे उनका गांव व परिवार विश्व भर में फैल चुकी महामारी से सुरक्षित रहेगा व समाज के अन्य लोगों को भी इससे संदेश जाएगा कि प्रशासन के कहे अनुसार अपने आप को क्वारंटीन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed