फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown 3.0 in himachal now bank will open from ten to four pm in himachal pradesh

रियायतें मिलने के बाद बैंकों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, इतने बजे तक खुले रहेंगे

Wed, 06 May 2020 04:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 May 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
lockdown 3.0 in himachal  now bank will open from ten to four pm in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शुक्रवार से बैंक सुबह दस से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। लॉकडाउन तीन में रियायतें मिलने के बाद बैंकों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। पहले दस से दो बजे तक बैंकों में सेवाएं दी जा रही थीं। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने बुधवार को आदेश जारी कर टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। हालांकि कुछ जिलों में कर्फ्यू में ढील का समय अलग होने पर जिला उपायुक्त के मुताबिक बैंकों को खोलने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने बताया कि शुक्रवार से बैंकिंग आवर्स दस से चार बजे तक कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन और कर्फ्यू के बावजूद बैंक नियमित तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत जारी हो रही धनराशि पात्र लोगों को दी जा रही है। तीन मई तक हुए लॉकडाउन के दौरान बैंकों में सेवाएं सुबह दस से दोपहर दो बजे तक ही दी जा रही थीं।
विज्ञापन


अब 17 मई तक लगे लॉकडाउन तीन में देश भर में मिली छूट को देखते हुए प्रदेश में बैंकों के समय में बदलाव किया गया है। उधर, राज्य सहकारी बैंक ने सभी शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित तौर पर आने के निर्देश जारी किए हैं। बैंक मुख्यालय की कुछ शाखाओं में जहां स्टाफ बहुत अधिक है सिर्फ वहीं स्टाफ के लिए तीस फीसदी का रोस्टर लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed