फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lobbying for councilors begins to join committees

Shimla News: समितियों में शामिल होने के लिए पार्षदों की लॉबिंग शुरू

Sun, 18 Aug 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lobbying for councilors begins to join committees
एक साल के लिए होना है वित्त संविदा, साधारण कृत्यकारक, जैव विविधता और न्याय समिति का गठन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम में महापौर और उप महापौर की अध्यक्षता में बनी चार समितियों में शामिल होने के लिए पार्षदों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। समितियों का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में महापौर ने समितियों के पुनर्गठन के लिए दोबारा पार्षदों से आवेदन मांगे हैं।
हर समिति में सत्तासीन कांग्रेस और भाजपा पार्षद को जगह मिलनी है। इस माह नई समितियों का गठन करने की तैयारी है। महापौर की अध्यक्षता में बनी सबसे अहम समिति वित्त संविदा एवं योजना समिति में अभी भाजपा की सिर्फ एक पार्षद सरोज ठाकुर है। इसमें कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर, सुषमा कुठियाला और कांता सुयाल भी सदस्य हैं। पहले साल सबसे वरिष्ठ पार्षदों को इस समिति में जगह दी गई थी। अब दोनों ही दलों में नए सदस्यों को लेकर माथापच्ची चल रही है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद कल्याण धीमान को इसका सदस्य बना सकती है। इस बार माकपा पार्षद वीरेंद्र ठाकुर को भी समिति का सदस्य बनाया जा सकता है। साधारण कृत्यकारक, जैव विविधता और उप महापौर उमा कौशल की अध्यक्षता में बनी सामाजिक न्याय समिति में भी नए सदस्यों को लेकर आवेदन लिए जा रहे हैं। वित्त संविदा समिति सदन से पहले वित्तीय प्रस्तावों पर फैसला लेती है जबकि साधारण कृत्यकारक समिति एनओसी से जुड़े फैसले लेती है। सामाजिक न्याय समिति के पास महिला हॉस्टल, लेबर हॉस्टल से जुड़े प्रस्ताव आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed