फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Loan of 56 lakhs on BJP candidate Baldev thakur and wife, information given in affidavit

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी बलदेव और पत्नी पर 56 लाख का लोन, शपथपत्र में दी जानकारी

Sat, 09 Oct 2021 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 12:12 PM IST
सार

बलदेव के नाम विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से कुल 9 लाख रुपये का हाउस लोन लिया है। उनकी पत्नी के नाम 47,22,185 रुपये की देनदारी है। बलदेव ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल सालाना आय 4,92,700 रुपये दर्शाई है। उनके पास 50 हजार की नकदी है। 

विज्ञापन
Loan of 56 lakhs on BJP candidate Baldev thakur and wife, information given in affidavit
नामांकन दाखिल करते बलदेव ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में उपचुनाव के लिए नामांकन के दौरान दाखिल किए हलफनामे में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने अपनी कुल संपत्ति 20 लाख रुपये दर्शाई है। इसमें 17 लाख की संपत्ति उन्हें विरासत के रूप में मिली है, जबकि तीन लाख की संपत्ति खुद अर्जित की है। बलदेव के नाम विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से कुल 9 लाख रुपये का हाउस लोन लिया है। उनकी पत्नी के नाम 47,22,185 रुपये की देनदारी है।

विज्ञापन


बलदेव ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल सालाना आय 4,92,700 रुपये दर्शाई है। उनके पास 50 हजार की नकदी है। केसीसी और पीएनबी खाते में 10,555 रुपये जमा हैं। बलदेव ठाकुर के पास 2011 मॉडल की एक कार है, जिसका वर्तमान मूल्य 2,65,000 रुपये है। उनके पास 10 ग्राम सोना और 90 हजार रुपये की कीमत का सोने का ब्रेसलेट है। उनकी पत्नी के पास 6,75,000 रुपये के सोने के गहने हैं। बलदेव के पास लारथ में 150 वर्ग फीट में 3,00,000 रुपये कीमत का रिहायशी मकान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed