पौंग झील के किनारे जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौंग झील किनारे बुधवार शाम को एक हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पाया कि जिंदा ग्रेनेड है। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा में ग्रेनेड के पास पुलिस जवान तैनात कर दिए।
वीरवार सुबह पठानकोट से सेना के बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज किया। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड सेना का ही है और करीब 10 साल पुराना है। इससे पहले भी इस इलाके में ग्रेनेड मिल चुका है। जिस स्थल पर ग्रेनेड पड़ा मिला था उसी क्षेत्र में युवा क्रिकेट खेलते हैं।
थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को सूचना मिली कि पौंग जलाशय के किनारे जगनोली गांव के समीप सिहाल खड्ड में ग्रेनेड जैसी वस्तु पड़ी है। पुलिस टीम रात को ही मौके पर पहुंच गई।
ग्रेनेड को ऐसे किया गया नष्ट
जवानों को तैनात किया ताकि ग्रेनेड से किसी प्रकार की कोई क्षति न पहुंचे। वीरवार सुबह स्थानीय लोग भारी संख्या में पहुंच गए। पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को ग्रेनेड स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर रोके रखा।
धर्मशाला से पुलिस बम निरोधक दस्ता पहुंचा। सेना की विशेषज्ञ टीम करीब दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची। मेजर राकेश कृष्ण की अगुवाई में मिले ग्रेनेड को डिफ्यूज किया गया।
मेजर राकेश कृष्ण ने बताया ग्रेनेड करीब 10 साल पुराना लग रहा है। ग्रेनेड सेना का ही लगता है। जिस स्थल पर ग्रेनेड मिला है उसी स्थल पर कई वर्ष पहले सेना की टुकड़ी ने अभ्यास किया था। ग्रेनेड से कोई नुकसान नहीं हुआ।