फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   liquor scam accused bail cancelled by court Una himachal pradesh

जमानत याचिका रद्द होने के बाद शराब घपले के आरोपी भूमिगत

Sat, 21 Sep 2019 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
liquor scam accused bail cancelled by court Una himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

शराब कारोबार के बहुचर्चित ढाई करोड़ के घपले में अंतरिम जमानत पर चल रहे आरोपियों की शनिवार को अदालत ने जमानत याचिका रद्द कर दी है। अब विजिलेंस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आरोपी हरप्रिया मिन्हास, एमिल मिन्हास तथा रोहित कुमार ने ऊना अदालत से अंतरिम जमानत ली थी।

विज्ञापन


तीनों अदालत में बीते 16 सितंबर को पेश हुए थे। कोर्ट ने सुनवाई को 20 सितंबर की तिथि तय की थी। शुक्रवार को तीनों आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत पर फैसला शनिवार के लिए सुरक्षित रखा था। अदालत ने इनकी जमानत रद्द कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने अदालत में पक्ष रखा। आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। जमानत याचिका रद्द होते ही तीनों आरोपी भूमिगत हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने दोपहर बाद उनके कई ठिकानों पर दबिश भी दी। उधर, विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि विजिलेंस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उनके ठिकानों पर छापा मारा, लेकिन आरोपी अपने ठिकानों से गायब हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला 
सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाने वाले शराब कारोबारियों ने कंप्यूटर के माध्यम से बड़ी सफाई से स्कैन कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसमें ऑनलाइन पेमेंट की फर्जी रसीदें विभाग को पेश की गईं, जबकि हिमाचल ग्रामीण बैंक ऊना शाखा के नाम पर 33 लाख 63 हजार की फर्जी एफडीआर तक बनाकर विभाग में प्रतिभूति के तौर पर जमा करवा दी गई। यह घोटाला अप्रैल 2018 से जुलाई 2019 तक के बीच का बताया जा रहा है, जिसका खुलासा एजी के ऑडिट में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed