फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   light rainfall prediction for himachal till 22 august

हिमाचल में 22 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम, इस माह विदा होगा मानसून

Thu, 16 Aug 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Aug 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
light rainfall prediction for himachal till 22 august

प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। 22 अगस्त तक प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हालांकि दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।

विज्ञापन


सितंबर के दूसरे सप्ताह प्रदेश से मानसून विदा होने के आसार हैं। प्रदेश भर में वीरवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। मैदानी क्षेत्राें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

light rainfall prediction for himachal till 22 august

वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, हमीरपुर में 34.1, बिलासपुर में 33.0, भुंतर में 32.8, सुंदरनगर में 32.7, कांगड़ा में 32.1, चंबा में 30.9, धर्मशाला में 28.6, नाहन में 27.6, सोलन में 27.5, कल्पा में 24.2, डलहौजी में 23.3 और शिमला में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 अगस्त तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। 20 अगस्त को कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। 21 और 22 अगस्त को भी हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed